scorecardresearch
 

UP: बलिया में आग लगने से दर्दनाक हादसा, 22 वर्षीय महिला और उसके बेटे की मौत

बलिया जिले में एक अग्निकांड में एक महिला और बच्चे की मौत हो गई. जबकि उसका पति आग से झुलस गया. आग कैसे लगी, अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Advertisement
X
आग की घटना में मां और बेटे की मौत. (Photo: Representational )
आग की घटना में मां और बेटे की मौत. (Photo: Representational )

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव में एक कमर्शियल जगह पर आग लगने से 22 साल की एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई. जबकि उसके पति को चोटें आईं हैं. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.  पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रिंकी (22) और उसके बेटे धीरज (4) के रूप में हुई है. दोनों की मौत दम घुटने से हुई.

पुलिस अधीक्षक (SP) ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 3.30 बजे चिल्काहार गांव में आग लगने की सूचना मिली. जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, अग्निशमन विभाग की टीमों के साथ मौके पर पहुंचे व स्थानीय निवासियों की मदद से आग बुझाया गया.

यह भी पढ़ें: 'आग से पहले दो बार कटी बिजली, धुआं-धुआं हो गया था ICU', ओडिशा अस्पताल हादसे को लेकर चश्मदीद का बड़ा दावा

पुलिस अधीक्षक ने आगे पुष्टि की कि रिंकी और उसके बेटे की मौत दम घुटने से हुई. रिंकी के पति नीरज चौरसिया (24) को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि कमर्शियल जगह पर रखा लाखों रुपये का सामान आग में पूरी तरह से जलकर खाक हो गया.

Advertisement

हालांकि, आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है. इसके लिए जांच की जा रही है. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक आग की लौ निकलने लगी. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement