गुजरात के सूरत में ट्रक चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. इस मामले में उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले सड़क किनारे खड़े ट्रकों की रेकी करते थे और फिर उन्हें चुराकर फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे. इसके बाद गैस कटर से ट्रक काटकर कबाड़ में बेच देते थे. पुलिस ने 15.35 लाख रुपये का माल बरामद किया है.