scorecardresearch
 

युवक ने नशे में शरीर के अंदर डाल ली थी बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में डॉक्टरों ने एक जटिल ऑपरेशन कर युवक के पेट से प्लास्टिक की बोतल निकालकर उसकी जान बचाई. बताया जा रहा है कि युवक ने नशे की हालत में बोतल शरीर के अंदर डाल ली थी, जो पेट तक पहुंच गई थी.

Advertisement
X
युवक ने नशे में शरीर के अंदर डाल ली थी बोतल. (Photo: Screengrab)
युवक ने नशे में शरीर के अंदर डाल ली थी बोतल. (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर एक युवक के पेट से प्लास्टिक की बोतल निकालकर उसकी जान बचाई. इस युवक ने नशे की हालत में बोतल अपने शरीर के अंदर डाल ली थी, जिसके बाद से उसके लिए खतरा पैदा हो गया था.

जानकारी के अनुसार, युवक गुजरात के अहमदाबाद में काम करता था. करीब एक सप्ताह पहले उसने नशे की हालत में अपने शरीर के निजी हिस्से से करीब 15x4 सेंटीमीटर की प्लास्टिक बोतल अंदर डाल ली, जो धीरे-धीरे पेट तक पहुंच गई. इसके बाद उसे तेज पेट दर्द और अन्य गंभीर दिक्कतें होने लगीं.

परेशानी हुई तो युवक ने पहले अहमदाबाद में ही डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन मामला जटिल होने के कारण वहां के डॉक्टरों ने इलाज से हाथ खड़े कर दिए. इसके बाद युवक अपने घर अंबेडकरनगर लौट आया, जहां परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

यह भी पढ़ें: AIIMS के डॉक्टरों ने किया चमत्कार! उड़ती फ्लाइट में दो साल की बच्ची की हार्ट सर्जरी कर बचाई जान

जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. विपिन वर्मा ने मामले की गंभीरता को समझते हुए ऑपरेशन करने का निर्णय लिया. यह सर्जरी बेहद चुनौतीपूर्ण थी, क्योंकि बोतल पेट के अंदर पहुंच चुकी थी और किसी भी तरह की चूक मरीज की जान के लिए खतरा बन सकती थी.

Advertisement

डॉ. विपिन वर्मा और उनकी टीम ने सावधानीपूर्वक ऑपरेशन कर बोतल को निकाल लिया. ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह अब खतरे से बाहर है. डॉक्टरों के अनुसार, ऐसे केस में समय पर इलाज बेहद जरूरी होता है. देरी होने पर यह जानलेवा भी साबित हो सकता था. फिलहाल युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

---- समाप्त ----
(रिपोर्ट: कृष्ण कुमार पांडेय)
Live TV

Advertisement
Advertisement