scorecardresearch
 

अखिलेश यादव ने रामलला के दर्शन के लिए क्यों चुना 12 दिसंबर की तारीख

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे. सपा नेता पवन पांडेय ने पंचायत आजतक में इसकी जानकारी दी.

Advertisement
X
अखिलेश यादव पहले भी रामलला के दर्शन की जता चुके हैं इच्छा. (Photo: ITG)
अखिलेश यादव पहले भी रामलला के दर्शन की जता चुके हैं इच्छा. (Photo: ITG)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की तारीख सामने आ गई है. अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे और राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे. सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने पंचायत आजतक के मंच पर यह जानकारी दी है. उनके मुताबिक अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव, बेटे और बेटी के साथ अयोध्या आएंगे.

पवन पांडेय ने बताया कि अखिलेश यादव का यह दौरा धार्मिक और पारिवारिक दोनों लिहाज से खास होगा. वह अयोध्या में सिर्फ राम मंदिर जाकर दर्शन ही नहीं करेंगे, बल्कि पूरे दिन शहर में रहकर अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर भी जाएंगे. उनके इस कार्यक्रम को लेकर अब राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है.

इसलिए 12 दिसंबर की तारीख का किया है चुनाव?
पवन पांडेय के मुताबिक अखिलेश यादव सबसे पहले राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे. इसके बाद वह प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर बजरंगबली का आशीर्वाद लेंगे. उनके अयोध्या दौरे में साधु-संतों से मुलाकात और विभिन्न मठों में जाने का कार्यक्रम भी शामिल है.

इस दौरान वह लंगर में भी शामिल होंगे और प्रसाद ग्रहण करेंगे. यानी उनका पूरा दिन अयोध्या में धार्मिक स्थलों के दर्शन और संतों से मुलाकात के बीच गुजरेगा. पांडेय के मुताबिक 12 दिसंबर को अयोध्या दर्शन के लिए अखिलेश यादव इसलिए जा रहे हैं, क्योंकि 12 दिसंबर को हनुमान अष्टमी भी है. 

Advertisement

परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे, डिंपल और बच्चे भी रहेंगे साथ
इस दौरे में अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव और उनके दोनों बच्चों के भी शामिल होने की बात कही गई है. परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने का यह कार्यक्रम सपा अध्यक्ष के लिए खास माना जा रहा है.

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने अक्टूबर में अयोध्या दौरे के दौरान भी राम मंदिर जाने की इच्छा जताई थी. उन्होंने पवन पांडेय से दर्शन के लिए तारीख तय करने को कहा था. अब पवन पांडेय की ओर से 12 दिसंबर की तारीख बताए जाने के बाद उनके प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. हालांकि, इस कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत शेड्यूल सामने आना बाकी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement