scorecardresearch
 

'मैंने कहा- लेबर लगा लो... उसने कहा- मैं कर लूंगी', फर्श बनाने वाले मिस्त्री ने बताई डरावने कांड की कहानी

आगरा के बाथरूम मर्डर केस में अब उस राजमिस्त्री का बयान सामने आया है, जिसने फर्श बनाया था. मिस्त्री रवि कुमार का कहना है कि जब वह काम करने पहुंचा तो वो लेडीज खुद बाथरूम में मलबा डाल रही थी. उसने मजदूर लगाने की सलाह दी, लेकिन रूबी ने मना कर दिया औ कहा कि मैं खुद कर लूंगी.

Advertisement
X
रूबी ने पति को बाथरूम में कर दिया था दफन. (Photo: ITG)
रूबी ने पति को बाथरूम में कर दिया था दफन. (Photo: ITG)

उत्तर प्रदेश के आगरा में हत्या की जो कहानी सामने आई, उसमें चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं. 45 दिनों तक जिस घर में एक व्यक्ति के लापता होने की कहानी सुनाई जाती रही, उसी घर के बाथरूम के फर्श के नीचे उसका शव दफन मिला. अब इस सनसनीखेज हत्याकांड में उस राजमिस्त्री का बयान सामने आया है, जिसने हत्या के बाद बाथरूम का फर्श बनाया था. मिस्त्री का दावा है कि जब वह काम करने पहुंचा तो आरोपी पत्नी रूबी खुद बाथरूम में मलबा डाल रही थी. उसने लेबर लगाने की सलाह भी दी, लेकिन रूबी ने साफ कह दिया- मैं कर लूंगी.

मामला आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी का है. यहां रहने वाले 44 साल के सुरेंद्र कुमार शर्मा 18 मई से लापता बताए जा रहे थे. परिवार, रिश्तेदार और पुलिस उन्हें तलाशते रहे. 26 मई को गुमशुदगी भी दर्ज करा दी गई. इस दौरान उनकी पत्नी रूबी लगातार यही कहती रही कि सुरेंद्र घर छोड़कर चले गए हैं और जल्द वापस लौट आएंगे.

agra bathroom murder case mason reveals ruby was filling debris before floor work

लेकिन करीब डेढ़ महीने बाद कहानी पूरी तरह बदल गई. पुलिस ने जब घर के बाथरूम का फर्श तुड़वाया तो उसके नीचे सुरेंद्र शर्मा का शव बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने रूबी को हिरासत में लिया. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में उसने हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाने की बात स्वीकार की है. इस केस में अब एक नया किरदार सामने आया है- वह राजमिस्त्री, जिसने आगरा के उस घर में बाथरूम का फर्श तैयार किया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मिस्त्री बुलाया, बाथरूम में काम की तैयारी हुई, फिर पति का कत्ल... आगरा के घर की सबसे डरावनी कहानी

राजमिस्त्री रवि कुमार का कहना है कि उसका रूबी से पहले से कोई परिचय नहीं था. वह पास के ही एक मकान का निर्माण कार्य कर चुका था. इसी वजह से रूबी ने उससे संपर्क किया. रवि के मुताबिक, दोपहर करीब डेढ़ बजे उसके पास फोन आया. रूबी ने बाथरूम का काम कराने के लिए बुलाया. उस समय रवि ने कहा कि वह उसी दिन नहीं आ पाएगा और अगले दिन काम करेगा.

रवि कुमार के मुताबिक, अगले दिन जब वह घर पहुंचा तो वहां देखा कि वो लेडीज खुद मलबा बाथरूम में डाल रही थी. यह देखकर उसने कहा कि तुम क्यों डाल रही हो, किसी लेबर को लगा लो, उसका भी भला हो जाएगा. इस पर उसने कहा कि नहीं, मैं खुद कर लूंगी. रवि का कहना है कि इसके बाद रूबी ने उसे 500 रुपये दिए और निर्माण सामग्री मंगवाई.

agra bathroom murder case mason reveals ruby was filling debris before floor work

चार बाई छह का बाथरूम और नया फर्श

राजमिस्त्री रवि का कहना है कि बाथरूम का आकार करीब चार बाई छह फीट था. वहां पहले से टॉयलेट सीट करीब डेढ़ फीट ऊंची थी. नई फर्श बनाई तो उसी को बराबर कर दिया. रवि ने बताया कि उसके साथ एक मजदूर भी था, जिसने सीमेंट और मसाला तैयार किया. इसके बाद उसने पूरे बाथरूम में नया फर्श बना दिया. रवि का कहना है कि उस समय उसे यह बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि जिस जगह वह फर्श बना रहा है, उसके नीचे किसी का शव दफन हो सकता है.

Advertisement

रूबी ने खीर में मिलाकर पति को दी थीं नींद की गोलियां

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में रूबी ने बताया कि उसने कथित तौर पर पहले खीर में 15-16 नींद की गोलियां मिलाकर सुरेंद्र शर्मा को खिलाईं. इसके बाद उनकी हत्या कर दी. अगले दिन उसने अपनी दोनों बेटियों और सास को अपने जेठ के घर भेज दिया. इसके बाद शव को घसीटकर बाथरूम तक ले गई, गड्ढे में दफनाया और ऊपर मिट्टी डालकर उसे समतल कर दिया. बाद में राजमिस्त्री बुलाकर पूरे बाथरूम में सीमेंट का नया फर्श बनवा दिया.

agra bathroom murder case mason reveals ruby was filling debris before floor work

यह भी पढ़ें: Satara Murder Case: पति की हत्या के लिए पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, प्रेमी और किलर के साथ मिलकर रास्ते से हटाया

इस मामले में काफी दिन बीतने के बाद जब सुरेंद्र का कोई सुराग नहीं लगा तो मृतक के बड़े भाई अनिल शर्मा को रूबी की बातों पर शक होने लगा. परिवार के मुताबिक, सुरेंद्र के लापता होने के बाद रूबी हर बार अलग-अलग कहानी सुनाती थी. अनिल शर्मा ने खुद जानकारी जुटानी शुरू की. उन्होंने बैंक से जुड़े दस्तावेज और अन्य जानकारियां भी खंगालीं. आखिरकार जब उन्होंने रूबी से दोबारा बात की और भरोसा दिलाया कि अगर कोई परेशानी है तो सच बता दे, तब कथित तौर पर रूबी टूट गई.

Advertisement

परिजनों के अनुसार, उसने बताया कि सुरेंद्र का शव घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दबा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बाथरूम का फर्श तुड़वाया गया और नीचे से शव बरामद कर लिया गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी रूबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और फोरेंसिक जांच भी जारी है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या इस पूरी वारदात में कोई और भी शामिल था या नहीं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हत्या की असली वजह क्या थी और क्या पूरी साजिश पहले से रची गई थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement