scorecardresearch
 

मीडिया से बातचीत से ठीक पहले बिगड़ी अभिजीत दीपके की सेहत... घर पहुंचे डॉक्टरों की टीम, समर्थक चिंतित

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की छत्रपति संभाजीनगर में अचानक तबीयत बिगड़ गई. डॉक्टर उनके घर पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं. हाल में ही वो टाइफाइड से बीमार हुए थे, जब वो दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे.

Advertisement
X
    कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दिपके की तबीयत अचानक खराब (Photo: ITG)
कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दिपके की तबीयत अचानक खराब (Photo: ITG)

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक बड़ी खबर सामने आई है. कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके की तबीयत अचानक बिगड़ गई. वे मीडिया से बात करने के लिए अपने घर से बाहर आए थे, लेकिन इसी दौरान उन्हें उल्टी हुई और उनकी हालत खराब हो गई. इसके बाद वे बिना किसी से बात किए वापस अपने घर लौट गए. फिलहाल डॉक्टर उनके घर पहुंचकर उनकी सेहत की जांच कर रहे हैं.

घटना छत्रपति संभाजीनगर की है, जहां अभिजीत दिपके अपने घर के बाहर मीडिया से मुलाकात करने वाले थे. वे नियमित तौर पर पत्रकारों से बातचीत करते रहे हैं, इसलिए इस बार भी लोग उनके बयान का इंतजार कर रहे थे. लेकिन जैसे ही वे घर से नीचे उतरे, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उन्हें उल्टी की शिकायत हुई, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए.

तबीयत बिगड़ने के बाद अभिजीत दिपके ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और सीधे अपने घर के अंदर चले गए. उनके समर्थकों और परिवार वालों ने तुरंत डॉक्टरों को बुलाया. अब डॉक्टर उनके घर पर मौजूद हैं और उनकी सेहत की पूरी जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनकी तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी.

यह भी पढ़ें: 'बेटे की शादी का क्या प्लान?', जब उद्धव ठाकरे ने अभिजीत दिपके की मां से पूछा

Advertisement

फिलहाल इस बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर उनकी तबीयत खराब होने की असली वजह क्या है. डॉक्टरों की जांच पूरी होने के बाद ही उनकी सेहत को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी. बता दें कि दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हाल में ही वो टाइफाइड से पीड़ित हुए थे.

इस बीच उनके समर्थकों में चिंता का माहौल है और सभी की निगाहें डॉक्टरों की रिपोर्ट पर टिकी हैं. जैसे ही डॉक्टरों की जांच पूरी होगी, उनकी सेहत से जुड़ी आगे की जानकारी सामने आ सकेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement