scorecardresearch
 
Advertisement
उत्तर प्रदेश

रामलला के आभूषण गलाकर बनवाए 'सोने के बिस्कुट'? चढ़ावा चोरी मामले में गहराया SIT का शक

Ram Mandir Ayodhya Chadhawa Chori
  • 1/10

अयोध्या राम मंदिर दान घोटाले की परतें जैसे-जैसे खुल रही हैं, जांच का दायरा उतना ही हैरान करने वाला होता जा रहा है. सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) अब एक बेहद चौंकाने वाले एंगल पर काम कर रही है. (Photo- Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra)

Ram Mandir Ayodhya Chadhawa Chori
  • 2/10

एसआईटी को अंदेशा है कि मंदिर से चोरी किए गए बहुमूल्य आभूषणों की पहचान मिटाने के लिए आरोपियों ने उन्हें गलवा दिया और उनके सोने के बिस्कुट बनवा लिए. दरअसल, जांच एजेंसियों द्वारा आरोपियों के ठिकानों पर की गई अब तक की छापेमारी में चोरी से जुड़े आभूषण बरामद नहीं हो सके हैं. (Photo- Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra)
 

Ram Mandir Ayodhya Chadhawa Chori
  • 3/10

जेवरातों का गायब होना ही जांच टीम के इस शक को और गहरा कर रहा है कि कहीं सबूत मिटाने और सोने को आसानी से खपाने के लिए यह साजिश तो नहीं रची गई. इस बीच, एसआईटी के आला अधिकारियों ने रामलला के दर्शन करने के बाद प्रभारी केडी बाबू से आभूषणों, चढ़ावे की बहुमूल्य वस्तुओं और उनके रख-रखाव की मौजूदा व्यवस्था पर लंबी पूछताछ की. (Photo- Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra)
 

Advertisement
Ram Mandir Ayodhya Chadhawa Chori
  • 4/10

जांच टीम ने आभूषणों से जुड़े अभिलेखों के साथ-साथ भारत सरकार के उपक्रम 'प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया' (मिंट) के साथ हुए लेन-देन की फाइलें भी तलब कर ली हैं. अधिकारियों ने बैंकों और मिंट को भेजी गई धातुओं का पूरा ब्यौरा मांगा है. (Photo- Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra)
 

Ram Mandir Ayodhya Chadhawa Chori
  • 5/10

एसआईटी की जांच में मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर भी एक बड़ा खुलासा हुआ है. पता चला है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हर तीसरे महीने होने वाली बैठक में नकद दान और आय का विवरण  नियमित रूप से रखा जाता था. (Photo- Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra)
 

Ram Mandir Ayodhya Chadhawa Chori
  • 6/10

भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी व अन्य बहुमूल्य रत्नों की सटीक मात्रा, उनके मूल्यांकन और उपलब्ध स्टॉक का विस्तृत ब्यौरा नियमित एजेंडे का हिस्सा नहीं था. इसी ढिलाई का फायदा आरोपियों ने उठाया. (Photo- Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra)
 

Ram Mandir Ayodhya Chadhawa Chori
  • 7/10

भक्तों से प्राप्त होने वाले सोने-चांदी की शुद्धता और मात्रा के सटीक मूल्यांकन के लिए ट्रस्ट ने पहले चरण में 9.44 क्विंटल (944 किलोग्राम) चांदी को जांच और गलाने के लिए भारत सरकार की संस्था 'मिंट' को भेजा था. (Photo- Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra)
 

Ram Mandir Ayodhya Chadhawa Chori
  • 8/10

इससे पहले ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी सार्वजनिक रूप से यह जानकारी दे चुके हैं कि मंदिर को दान स्वरूप करीब 13 क्विंटल चांदी और 20 किलो सोना प्राप्त हुआ था. अब एसआईटी इसी पूरे स्टॉक और मिंट के रिकॉर्ड का मिलान कर रही है ताकि चोरी की गई सही मात्रा और सोने के बिस्कुट बनाए जाने के दावों की सच्चाई सामने आ सके. (Photo- Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra)
 

Ram Mandir Ayodhya Chadhawa Chori
  • 9/10

तमाम विवादों के बीच राम मंदिर के दान काउंटिंग सिस्टम में सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अब बड़ा बदलाव किया गया है. काउंटिंग हॉल में अब कर्मचारियों को सख्त सुरक्षा व्यवस्था और दोहरी जांच (डबल चेकिंग) के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है. (Photo- Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra)

Advertisement
Ram Mandir Ayodhya Chadhawa Chori
  • 10/10

अब कर्मचारियों को बिना किसी जेब (पॉकेट) वाली डार्क ब्लू रंग की ड्रेस पहनना अनिवार्य होगा. काउंटिंग हॉल में प्रवेश से पहले प्रत्येक कर्मचारी को दो चरणों की सुरक्षा जांच से गुजरना होगा. काउंटिंग का कार्य अब कुर्सी-मेज पर नहीं, बल्कि जमीन पर बैठकर कराया जाएगा. (Photo- Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra)

Advertisement
Advertisement