scorecardresearch
 

महिला IAS ने 71,000 रुपये की बेल्ट पहन शेयर की फोटो, फिर डिलीट किया ट्वीट

IAS अधिकारी सोनल गोयल (Sonal Goel) सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. उनके ट्विटर और इंस्‍टाग्राम पर लाखों फॉलोअर हैं.

Advertisement
X
फोटो साभार- Gucci
फोटो साभार- Gucci
स्टोरी हाइलाइट्स
  • सोनल गोयल 2008 बैच की हैं IAS अधिकारी
  • बेल्‍ट है Gucci कंपनी की, पोस्‍ट हुआ वायरल

IAS अधिकारी सोनल गोयल (Sonal Goel) ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया. जिसमें वह 71 हजार रुपए की कीमती बेल्‍ट पहनी हुई नजर आईं. उनका ये पोस्‍ट वायरल हो गया. हालांकि बाद में उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम और ट्विटर से बेल्‍ट के साथ अपना पोस्‍ट डिलीट कर दिया. हालांकि, पर उस फोटो को देखा जा सकता है. 

IAS अधिकारी सोनल गोयल (Sonal Goel) ने जो बेल्‍ट पहनी है, वह मेड इन इटली है और ब्‍लैक लेदर की बनी हुई है. ये Gucci कंपनी की है, जो काफी महंगा ब्रांड माना जाता है.

की वेबसाइट पर मौजूद विवरण के मुताबिक, इस बेल्‍ड पर डबल जी लिखा हुआ है. बेल्ट पर काफी स्‍टोंस भी लगे हुए हैं. साथ ही इस बेल्‍ट पर गोल्‍ड की पॉलिश है. उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम और ट्विटर दोनों जगह इस बेल्‍ट के साथ अपन फोटो पोस्‍ट किया है. Gucci की अमेरिकी वेबसाइट पर इसकी कीमत 74,039 रुपये है, लेकिन भारत में इसे Gucci के Phone Order 0225-032-3242 से 71 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कौन हैं सोनल गोयल 

वैसे सोनल गोयल 2008 बैच की आईएस अधिकारी हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. उनके ट्विटर पर साढ़े तीन लाख के करीब फॉलोअर हैं. वहीं उनके इंस्‍टाग्राम पर भी 7 लाख से ज्‍यादा फॉलोअर हैं. https://www.sonalgoelias.in के मुताबिक, वह वर्तमान में स्‍पेशल रेजिडेंट कमिश्‍नर के पद पर त्रिपुरा भवन में तैनात हैं.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

उनकी सिविल सर्विसेज एग्‍जाम में ऑल इंडिया रैंक 13 थी. जिसके बाद उन्‍होंने त्रिपुरा कैडर ज्‍वाइन किया था. जुलाई 2016 में उन्‍होंने हरियाणा कैडर ज्‍वाइन किया. वह गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) की CEO भी रह चुकी हैं. गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) में एडिशनल CEO के तौर पर भी काम कर चुकी हैं. 

टॉप 25 वुमेन में रहीं शामिल 
सोनल गोयल सितंबर 2016 में नीति आयोग, यूनाइटेड नेशंस और MyGov द्वारा चयनित 'टॉप 25 वुमेन ट्रांसफॉरर्मिंग इंडिया' की लिस्‍ट में भी अपना नाम शुमार कर चुकी हैं. वह मूलत: पानीपत की रहने वाली हैं. उन्‍होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्‍ली से की थी. वहीं लेडी श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से उन्‍होंने बीकॉम किया था.  इसके अलावा वह कंपनी सेक्रेटी भी  ICSI से कर चुकी हैं. उन्‍होंने एलएलबी भी की है. 

 

Advertisement
Advertisement