scorecardresearch
 

स्मित मछार अब कहां हैं और कैसी है उनकी सेहत? Google पर भारतीय कैप्टन के बारे में क्या खोज रहे लोग

Flydubai के भारतीय कैप्टन स्मित मछार 30 सितंबर को फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में हुए हमले के बाद चर्चा में हैं. दुबई से तेल अवीव जा रही इस फ्लाइट में उनके ओमानी को-पायलट ने उन पर हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. Google पर स्मित मछार के बारे में सर्च बढ़ा है.

Advertisement
X
स्मित मछार का नाम Google पर तेजी से सर्च किया जा रहा है (Photo: ITG)
स्मित मछार का नाम Google पर तेजी से सर्च किया जा रहा है (Photo: ITG)

Flydubai के भारतीय कैप्टन स्मित मछार इन दिनों Google पर लगातार खोजे जा रहे हैं. 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में उनके ओमानी को-पायलट ने उन पर हमला कर दिया था. इस हमले में स्मित गंभीर रूप से घायल हुए. इसके बावजूद उन्होंने सूझबूझ दिखाई और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की, जिसके बाद यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू कर लिया. इसके बाद विमान की सऊदी अरब के तबूक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस घटना के बाद स्मित मछार की बहादुरी की चर्चा दुनियाभर में हो रही है.

इसका असर सोशल मीडिया के साथ-साथ Google Search पर भी देखने को मिल रहा है. लोग स्मित मछार के बारे में जानना चाहते हैं कि वह अभी कहां हैं, उनकी सेहत कैसी है और 30 सितंबर को फ्लाइट FZ1073 में आखिर हुआ क्या था. Google Trends में भी स्मित मछार से जुड़ी सर्च में तेजी देखी गई है. आइए जानते हैं कि उनके बारे में सबसे ज्यादा पूछे जा रहे सवालों के जवाब क्या हैं.

अब कहां हैं स्मित मछार?

स्मित मछार को हमले के बाद सऊदी अरब के तबूक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां शुरुआती इलाज और सर्जरी के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए अबू धाबी शिफ्ट किया गया. भारतीय दूतावास के मुताबिक, उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और वह रिकवरी कर रहे हैं. दूतावास उनके परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है.

Advertisement

अबू धाबी में इलाज के दौरान दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने भी स्मित मछार से मुलाकात की. उन्होंने फ्लाइट में दिखाई गई उनकी बहादुरी की सराहना की.

यह भी पढ़ें: 'आप पर गर्व है...', पायलट स्मित मछार से मिले दुबई क्राउन प्रिंस, जमकर की तारीफ

कैसी है उनकी सेहत?

हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद स्मित मछार को सर्जरी की जरूरत पड़ी थी. फिलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक उनकी हालत में सुधार हो रहा है. शुरुआती गंभीर स्थिति के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर राहत की खबर सामने आई है. हालांकि, उनकी पूरी तरह रिकवरी में कितना समय लगेगा, इसे लेकर अभी कोई निश्चित समयसीमा सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: 33 हजार फीट पर संकट में भी कैसे संभाला खुद को? स्मित मछार की ये बात देती है जवाब

Google पर क्यों खोजे जा रहे हैं स्मित मछार?

स्मित मछार का नाम Google पर तेजी से सर्च किया जा रहा है. Google Trends के भारत वाले पेज पर “Smit Machchhar” ट्रेंडिंग सर्च में दिखाई दिया. इसके साथ “Flydubai flight tracker” जैसी सर्च भी ट्रेंड करती नजर आई.

Google Trends के आंकड़ों में स्मित मछार से जुड़ी सर्च 2 लाख से ज्यादा के स्तर तक पहुंचती दिखाई दी. फ्लाईदुबई फ्लाइट ट्रैकर से जुड़ी सर्च में भी इसी तरह की तेजी देखने को मिली. फ्लाइट में हुई घटना, कैप्टन की मौजूदा स्थिति और उनकी बहादुरी को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ने के कारण इन सर्च में तेजी आई.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement