scorecardresearch
 

जो जितना चैन से सोया, वही जीता इनाम, इस देश में हुआ स्लीप कॉम्पिटिशन

जहां नींद सबसे बड़ी कमी बनती जा रही है, वहीं सियोल में लोगों ने झपकी लेने के लिए प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. ‘पावर नैप कॉन्टेस्ट’ नाम का यह अनोखा इवेंट अब चर्चा में है, जो लोगों को याद दिला रहा है कि अच्छी नींद भी उतनी ही जरूरी है जितना काम.

Advertisement
X
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में एक अनोखा इवेंट इन दिनों चर्चा में है (Photo:Reuters)
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में एक अनोखा इवेंट इन दिनों चर्चा में है (Photo:Reuters)

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में एक अनोखा इवेंट इन दिनों चर्चा में है, जहां लोगों ने सोने के लिए ही प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. ‘पावर नैप कॉन्टेस्ट’ नाम के इस आयोजन में सैकड़ों लोग हान नदी के किनारे एक पार्क में इकट्ठा हुए, ताकि कुछ देर की झपकी ले सकें.

यह इवेंट सियोल मेट्रोपॉलिटन गवर्नमेंट ने आयोजित किया. यह इस प्रतियोगिता का तीसरा साल है. इसमें हिस्सा लेने के लिए लोगों को कहा गया कि वे थके हुए आएं, पेट भरकर आएं और सोने से जुड़े मजेदार कपड़े पहनकर आएं.

नींद की कमी बड़ी समस्या

दक्षिण कोरिया में लोग बहुत ज्यादा काम करते हैं और उन्हें नींद कम मिलती है. पढ़ाई, नौकरी और पार्ट-टाइम काम के बीच कई युवाओं को रोज सिर्फ 3–4 घंटे ही नींद मिल पाती है.एक छात्र पार्क जुन-सोक ने बताया कि वह रात में कम सो पाते हैं, इसलिए दिन में थोड़ी-थोड़ी झपकी लेकर काम चलाते हैं.

 

Photo : AP
2026 पावर नैप प्रतियोगिता के दौरान एक प्रतिभागी सोता हुआ नजर आया (Photo:AP)

इस प्रतियोगिता में लोग अलग-अलग कॉस्ट्यूम पहनकर पहुंचे. कोई राजा की तरह तैयार था, तो कोई कोआला की तरह.24 साल की यू मी-योन ने बताया कि उन्हें नींद आने में दिक्कत होती है, इसलिए वह यहां आईं ताकि थोड़ा आराम कर सकें.

Advertisement
Participants sleep during the 2026 Power Nap contest
इस आयोजन में सैकड़ों लोग हान नदी के किनारे एक पार्क में इकट्ठा हुए (Photo:Reuters)

कैसे चुना गया विजेता

प्रतियोगिता शुरू होते ही सभी लोगों ने आंखों पर मास्क लगाकर सोना शुरू किया. आयोजकों ने उनकी हार्ट रेट चेक की, जिससे पता चले कि कौन सबसे गहरी नींद में है.इस प्रतियोगिता में एक 80 साल के बुजुर्ग को विजेता चुना गया, जबकि ह्वांग डू-सोंग दूसरे स्थान पर रहे.

इस आयोजन में सैकड़ों लोग हान नदी के किनारे एक पार्क में इकट्ठा हुए
Photo:Reuters

क्या है इसका मतलब

यह प्रतियोगिता सिर्फ मजाक या एंटरटेनमेंट नहीं है. यह बताती है कि आज की तेज जिंदगी में लोगों को सही नींद नहीं मिल रही है.यह इवेंट लोगों को याद दिलाता है कि काम के साथ-साथ आराम और अच्छी नींद भी उतनी ही जरूरी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement