scorecardresearch
 

72 साल की वो महिला, जिसने जिंदगी भर कई महिलाओं को मारा, अभी जेल में भी नहीं आ रही बाज

दर्जन भर से भी ज्यादा लड़कियों की बेरहमी से हत्या करने वाली सीरियल किलर रोज वेस्ट जेल में भी बाज नहीं आ रही है. 72 साल की हो चुकी इस सीरियल किलर का जेल में बंद महिलाओं में भी काफी खौफ है. जबकि, उनमें से कई महिलाएं खुद दुर्दांत अपराधी या हत्यारिन रह चुकी हैं. जानते हैं क्या है इस सीरियल किलर की कहानी?

Advertisement
X
कम उम्र की लड़कियों को बनाती थी शिकार (Photo - Pexels)
कम उम्र की लड़कियों को बनाती थी शिकार (Photo - Pexels)

ब्रिटेन की जेल में बंद आजीवन कारावास की सजा काट रही एक सीरियल किलर इन दिनों चर्चा में है. क्योंकि उसे जेल में मिलने वाली सुविधाएं लौटा दी गई. पहले ये छीन ली गई थी, क्योंकि उसे अपनी साथी कैदी का यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया था. इस सीरियल किलर का नाम रोज वेस्ट है. साथी कैदी का यौन उत्पीड़न करने के बावजूद रोज ने अपनी जेल की सुविधाएं वापस हासिल कर ली हैं - क्योंकि उसके अधिकारियों ने पुलिस को बुलाने से इनकार कर दिया था.

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, रोज वेस्ट की उम्र 72 साल है. इसने 20 साल की एक महिला कैदी को बहला-फुसलाकर उसका फायदा उठाया. लेकिन न्याय अधिकारियों ने इस यौन हमले को पुलिस के पास भेजने का विकल्प नहीं चुना. इसलिए रोज वेस्ट को अब टीवी और डीवीडी देखने सहित अन्य सुविधाएं बहाल कर दी गई हैं. घटना के बाद ऑब्जर्वेशन में उसके नरम व्यवहार की वजह से उसे सुविधाएं लौटा दी गईं.

रोज वेस्ट ब्रिटेन के सबसे क्रूर सीरियल किलर में से एक, 'हाउस ऑफ हॉरर्स' की राक्षसी कहा जाता है. उसने अपने पति फ्रेड के साथ मिलकर 20 साल के दौरान अनगिनत कम उम्र की युवतियों की हत्या की. हत्या से पहले उन्हें यातनाएं दीं और उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया गया. रोज पर कम से कम 10 ज्ञात महिलाओं की हत्या के आरोप लगे थे. रोज की यह आदत जेल में भी खत्म नहीं हुई है. जेल में भी उस पर महिला कैदियों ने यौन हमला करने के आरोप लगाए हैं. 

Advertisement

जेल में माफिया बॉस की बेटी को बनाया था निशाना
रोज वेस्ट ने 1996 में जेल में बंद एक खतरनाक माफिया बॉस की बेटी मारिसा मेरिको को निशाना बनाया था. तब मेरिसा 26 साल की थी. दोनों एचएमपी डरहम जेल में एक साथ सजा काट रही थीं. मारिसा मेरिको इटली के सबसे खतरनाक माफिया संगठनों में से एक की प्रमुख हस्ती रही है. 

पिछले हफ्ते जब द सन ने खुलासा किया कि कैसे 72 साल की वेस्ट ने हफ्तों तक बहला-फुसलाकर एक महिला को उसकी जेल की कोठरी में यौन उत्पीड़न किया. इस खबर को सुन मरिसा  मारिसा का खून खौल उठा है और उसने गुस्से में  बताया कि रोज वेस्ट उतनी ही खतरनाक है जितनी कि वह पहले दिन जेल में आई थी. इससे पता चलता है कि पिछले 30 सालों में उसमें कुछ भी नहीं बदला है. वह एक विकृत मानसिकता वाली महिला है.

मेरिसा ने बताया कि आपको मालूम होना चाहिए कि मैं संगठित अपराध और माफिया बॉस होने की वजह से जेल में थी.  यह कोई मामूली अपराध नहीं था. ज्यादातर लोग मुझसे पंगा लेने के बारे में सोचते तक नहीं थे, लेकिन रोज ऐसी नहीं थी. उसे कोई परवाह नहीं थी. उसने मुझ पर भी यौन हमले की कोशिश की थी. मैं भी रोज का शिकार बन सकती थी. इससे समझा जा सकता है कि यह महिला कितनी खतरनाक सीरियल किलर होगी.

Advertisement

रोज वेस्ट और उसके पति फ्रेड ने अनगिनत लड़कियों और युवतियों का रेप किया, यातनाएं दी और हत्या की थी. फ्रेड वेस्ट ने जनवरी 1995 में 12 हत्याओं के आरोप में हिरासत में रहते हुए आत्महत्या कर ली. वहीं रोज वेस्ट को उसी वर्ष बाद में 10 हत्याओं का दोषी ठहराया गया और वह आजीवन कारावास की सजा काट रही है.

ऐसे वेस्ट के चंगुल से भाग निकली थी एक शिकार 
कैथलीन रिचर्ड्स एकमात्र ऐसी महिला थी जो रोजवेस्ट और फ्रेड के चंगुल से भाग निकली थी.  1979 में जब कैथलीन 17 साल की थी, जब वेस्ट ने उस पर हमला किया था.  वह 25 क्रॉमवेल स्ट्रीट स्थित अपने किराए के कमरे से भागने में कामयाब रहीं, जो शायद ब्रिटेन का सबसे कुख्यात पता है, जहां फ्रेड और रोज़ वेस्ट ने अनगिनत लड़कियों और युवतियों को यातनाएं दी थी और उनका कत्ल कर दिया था.

टाइम की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेड और रोज वेस्ट ने 1967 और 1987 के बीच ग्लूसेस्टर क्षेत्र में कई युवा महिलाओं और लड़कियों का यौन शोषण के बाद  हत्या की. इनमें उनके अपने बच्चे भी थी. वेस्ट दंपति ने अपनी बेटी के साथ भी दरिंदगी की थी. उसका नाम हीदर वेस्ट था. बाद में उसका कंकाल घर के आंगन से मिला. 

Advertisement

फ्रेड और रोज़ वेस्ट को 1994 में गिरफ्तार किया गया था, जब पुलिस को उनकी संपत्ति की खुदाई के लिए तलाशी वारंट मिला था. हीदर 1987 से लापता थी, और उसके लापता होने के बाद के वर्षों में, उसके माता-पिता ने उसके ठिकाने के बारे में अलग-अलग कहानियां सुनाईं. फरवरी 1994 में, उसके अवशेष वेस्ट के घर के पीछे के बगीचे के आंगन के नीचे मिले. फ्रेड वेस्ट को गिरफ्तार किया गया और उसने ग्लॉस्टर पुलिस के साथ पूछताछ में हीदर की हत्या करने की बात कबूल की.

ऐसे शुरू हुआ था सीरियल किलर दंपति के अपराध का सिलसिला
वेस्ट ने अपनी बेटी के शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए उसे ब्रेड काटने वाले चाकू का इस्तेमाल किया और उसने बताया कि उसने बिजली के तार का एक टुकड़ा लेकर उसे हीदर के गले में बांध दिया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह मर चुकी है. फ्रेड वेस्ट, जिन्होंने 1969 में रोज से शादी का प्रस्ताव रखा था. तब फ्रेंड 27 साल का था और रोज 15 साल की थी. फ्रेड ने पुलिस को बताया कि शादी में सारे फैसले फ्रेड के हाथ में थे. 

पुलिस रिकॉर्डिंग में फ्रेंड वेस्ट ने बताया था कि मैंने रोज़ को अपनी इच्छानुसार ढाला. इसीलिए हमारी शादी इतनी सफल रही. वह मेरे रहन-सहन में पूरी तरह ढल गई. यही वजह है कि  फ्रेड के उकसाने पर रोज ने अपने घर में फ्रेड के विकृत यौन अपराधों को पूरा करने में उसकी मदद की. इस तरह लड़कियों और महिलाओं को फुसलाकर उनके साथ गलत काम करने और फिर यातना देते हुए उनकी हत्या करने का सिलसिला शुरू हो गया. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement