आज से 20 साल पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक ऐसी घटना घटी थी, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था. 60 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में प्रिंस नाम का एक बच्चा गिर गया था. 50 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे निकाला गया था. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें नवीन जिंदल के साथ एक लड़का दिखाई दे रहा है. ऐसे में जानते हैं कि आज वह बच्चा कैसा दिखता है?ं
इस वीडियो में नवीन जिंदल उसका परिचय करवाते हैं... यह वही लड़का है, जो आज से 20 साल पहले बोरवेल के 60 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया था. जी हां, यहां बात हो रही है, उसी प्रिंस की, जिससे गड्ढे से सकुशल निकल जाने के लिए पूरे देश ने दुआ और प्रार्थना की थी. आज से 20 साल पहले जुलाई 2006 में यह घटना सुर्खियों में रहा था. इस घटना ने न सिर्फ देश, बल्कि पूरी दुनिया में प्रिंस को फेमस कर दिया था.
आज 20 साल बाद वह कैसा दिखता है, इस वायरल वीडियो में प्रिंस बीजेपी नेता और उद्योगपति नवीन जिंदल के साथ नजर आया. प्रिंस अब एक हट्टा-कट्टा युवक हो गया है. नवीन जिंदल ने बताया कि आज से 20 साल पहले प्रिंस नाम का एक छोटा सा बच्चा एक बोरवेल के अंदर गिर गया था. यह घटना कुरुक्षेत्र के शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के हलदेड़ी गांव में हुई थी. दो दिन तक संघर्ष करके इस बच्चे को निकाला गया था.
उन्होंने बताया कि प्रिंस आईटीआई कर रहा है. अब प्रिंस एक मसल्स मैन बन गया है. नवीन जिंदल ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि इसकी मसल्स मुझसे भी ज्यादा हो गई है. यह यहां पोलो मैच देखने आया है.
20 साल पहले बोरवोल में फंसे जिस बच्चे के रेस्क्यू के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा था. आज वह एक नौजवान बन गया और उसे पहचान पाना भी मुश्किल है. 21 जुलाई 2006 को प्रिंस एक चुहिया को पकड़ने के चक्कर में बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था. 50 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे बाहर निकाला गया था. इस काम में इंडियन आर्मी की मदद ली गई थी.
तब प्रिंस के रेस्क्यू के पल-पल की खबर पूरे देश को मीडिया ने दिखाई थी. वहीं पूरे देश की नजर प्रिंस के रेस्क्यू पर ही बनी रही. अंतत: उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया. तब लाखों लोगों ने प्रिंस के सफलतापूर्वक रेस्क्यू के लिए प्रार्थना की थी.