scorecardresearch
 

हाथ में जाम, नजरें एक-दूसरे पर... पेरिस जल रहा था, कपल कर रहा था डेट, VIDEO वायरल

हालात कितने भी बिगड़ जाएं, कुछ लोग अपना सुकून नहीं छोड़ते. पेरिस से सामने आया एक वायरल वीडियो कुछ ऐसा ही नजारा दिखाता है. शहर की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान आग और हिंसा का माहौल था, लेकिन कुछ ही दूरी पर एक कपल कैफे में बैठकर आराम से ड्रिंक पीता और बातचीत करता नजर आया.

Advertisement
X
फुटेज में आग की लपटें साफ दिखाई देती हैं (Photo Credit:X/FoxNews)
फुटेज में आग की लपटें साफ दिखाई देती हैं (Photo Credit:X/FoxNews)

पेरिस इन दिनों विरोध प्रदर्शनों और हिंसा के बीच है. फ्रांस में खराब स्कूलों, शिक्षकों की कमी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शुरू हुआ छात्र आंदोलन अब हिंसक प्रदर्शन में बदल चुका है.न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक,17 अक्टूबर को देशभर में करीब 5.5 लाख लोगों के प्रदर्शन में शामिल होने की बात फ्रांस के गृह मंत्रालय ने कही थी. कई जगह शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसक हो गए और आगजनी, तोड़फोड़ और लूटपाट की घटनाएं सामने आईं. 

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, हालात इतने बिगड़े कि पेरिस समेत कई शहरों में प्रशासन को सुरक्षा बढ़ानी पड़ी. बाद में पेरिस के कुछ इलाकों में रात के समय प्रदर्शन पर रोक और स्थानीय कर्फ्यू जैसे कदम भी उठाए गए. रॉयटर्स के मुताबिक, इस हिंसा में करीब 2,400 लोगों को गिरफ्तार किया गया और लगभग 1,000 सुरक्षाकर्मी घायल हुए. 

इसी माहौल के बीच वायरल हुआ कपल का वीडियो

इसी तनावपूर्ण माहौल के बीच पेरिस से एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने पूरी कहानी को बिल्कुल अलग रंग दे दिया. वीडियो में आर्क द त्रिऑंफ के पास एक कैफे की आउटडोर टेबल पर एक कपल आराम से बैठा नजर आता है. दोनों ड्रिंक पी रहे हैं और आपस में बातचीत कर रहे हैं.

लेकिन उनके ठीक पीछे सड़क पर आग जल रही है.

Advertisement

फुटेज में आग की लपटें साफ दिखाई देती हैं, जबकि कपल अपनी टेबल पर बिल्कुल सामान्य तरीके से बैठा रहता है. दोनों के आसपास ऐसा माहौल है, जैसे शहर के बाकी हिस्से में चल रही उथल-पुथल से उन्हें कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा हो. यह वीडियो 17 अक्टूबर का बताया गया है. 

यह भी पढ़ें: वजन- 1.8 किलो, जड़े हैं बेशकीमती हीरे... क्यों चर्चा में है 460 करोड़ रुपये की ये ब्रा?

यही आग और सुकून का विरोधाभास इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खास बना रहा है. कुछ लोगों ने कपल के रवैये को मुश्किल हालात में भी शांत रहने की मिसाल बताया, जबकि कुछ ने इसे हैरान करने वाला दृश्य माना.

पेरिस में कैफे सिर्फ खाने-पीने की जगह नहीं


इस वीडियो को समझने के लिए पेरिस के कैफे कल्चर को भी समझना जरूरी है. फ्रांस की राजधानी में कैफे और उनकी सड़क की ओर खुली टेरेस सीटिंग शहर की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं. लोग यहां सिर्फ खाना या कॉफी पीने नहीं आते, बल्कि दोस्तों से मिलने, बातचीत करने, किताब पढ़ने या घंटों बैठकर शहर को देखने के लिए भी कैफे का रुख करते हैं.

यही वजह है कि पेरिस की सड़कों पर कैफे की टेबल और कुर्सियां शहर के सामान्य जीवन का हिस्सा नजर आती हैं. इस वीडियो में भी कपल एक ऐसी ही आउटडोर कैफे टेबल पर बैठा दिखाई देता है.लेकिन इस बार उस शांत कैफे माहौल के ठीक पीछे आग की लपटें थीं.

Advertisement

पेरिस के मिजाज की अजीब तस्वीर
एक तरफ सड़कों पर प्रदर्शनकारी महंगाई और सार्वजनिक सेवाओं को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे. दूसरी तरफ उसी शहर में जिंदगी अपने एक अलग अंदाज में चलती दिखाई दी. कैफे में बैठा यह कपल उसी विरोधाभास की तस्वीर बन गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement