scorecardresearch
 

रहस्यमयी श्रद्धा... पुलिस की हर चाल की उसको मिल रही भनक, कानूनी मदद देने को जुटे लोग   

लखनऊ के चर्चित शिव शर्मा केस में फरार श्रद्धा दुबे की आखिरी लोकेशन अब आगरा में मिली है. लखनऊ पुलिस की एक टीम आगरा भेजी गई है और लखनऊ से आगरा के बीच टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस को आशंका है कि श्रद्धा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रही है.

Advertisement
X
श्रद्धा दुबे की अब लोकेशन आगरा में मिली है (Photo ITG)
श्रद्धा दुबे की अब लोकेशन आगरा में मिली है (Photo ITG)

लखनऊ के चर्चित केस शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे की तलाश में पुलिस लगातार जुटी है. इस बीच उसकी आखिरी लोकेशन आगरा में मिली है. इसके बाद लखनऊ पुलिस की एक टीम आगरा भेजी गई है. पुलिस लखनऊ से आगरा के बीच पड़ने वाले टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि श्रद्धा की आवाजाही से जुड़े सुराग मिल सकें. इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि श्रद्धा लगातार अपना ठिकाना कैसे बदल रही है और पुलिस की गतिविधियों की जानकारी उसे पहले ही कैसे मिल जा रही है?

अचानक कहां गायब हुई श्रद्धा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा शनिवार रात लखनऊ पहुंची थी. इसके बाद उसकी लोकेशन लखनऊ में मिली थी. हालांकि, वह शहर में कहां ठहरी थी, इसकी जानकारी अब तक पुलिस को नहीं मिल सकी है. सुबह एक न्यूज एजेंसी को बयान देने के बाद श्रद्धा के शहर से निकल जाने की बात सामने आई है. इसके बाद उसकी तलाश आगरा तक पहुंच गई. पुलिस अब लखनऊ से आगरा के बीच उसके संभावित सफर से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है. टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच इसी कड़ी का हिस्सा है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि श्रद्धा किस रास्ते से गई और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी था या नहीं.

हाईकोर्ट में कानूनी राहत की तैयारी

Advertisement

श्रद्धा दुबे की ओर से गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी विकल्प अपनाए जाने की भी जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि लखनऊ हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत लेने और आत्मसमर्पण करने से जुड़ी अर्जी दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की गई. इस बीच श्रद्धा के संपर्क में कुछ लोगों के लगातार बने रहने की बात भी सामने आई है, जो उसे कानूनी मदद उपलब्ध कराने में जुटे हैं. उसके वीडियो जारी करने और अपना पक्ष सामने रखने को भी इसी घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है. 

पुलिस की पूछताछ से पहले कैसे मिल रही भनक

इस मामले में एक और पहलू पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है. जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा की सौतेली मां के घर रायबरेली पहुंची पुलिस ने बंद कमरे में घंटों पूछताछ की थी. इसके बावजूद श्रद्धा की तलाश में पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है. सूत्रों के हवाले से यह भी बताया जा रहा है कि श्रद्धा की गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचने से पहले ही उसे कार्रवाई की भनक लग जाती है. इसी वजह से उसके लगातार ठिकाने बदलने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस की जानकारी उस तक कैसे पहुंच रही है, यह अभी स्पष्ट नहीं है.

Advertisement

गिरफ्तारी से बचने के लिए बदल रही ठिकाने

पुलिस का मानना है कि श्रद्धा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रही है. शनिवार रात लखनऊ पहुंचने से लेकर सुबह न्यूज एजेंसी को बयान देने और फिर शहर से निकलने तक की गतिविधियां जांच के दायरे में हैं. अब आगरा में उसकी आखिरी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की तलाश का दायरा बढ़ गया है. टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज और अन्य संभावित सुरागों के आधार पर उसकी आवाजाही का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

सीएम योगी तक पहुंचेगा मामला 

शिवा की मां रंजना शर्मा ने 'आजतक' से बातचीत में कहा है कि वे मुख्यमंत्री से जनता दरबार में मुलाकात करेंगी और उन्हें अपनी पीड़ा बताएंगी. वहीं, आरोपी श्रद्धा शर्मा को लेकर शिवा की मां का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने कहा कि वह रोज-रोज मेकअप लगाकर बाइट दे रही है, मुझे नहीं लगता श्रद्धा कहीं से परेशान है. आखिर पुलिस के सामने क्यों नहीं आ रही?  बकौल रंजना शर्मा- मुझे सिर्फ ये कहना है कि वो 50 हजार की इनामी है. जिसने भी उसकी बाइट ली है, उसे पुलिस को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी. वो फरार नहीं है. नहीं तो मीडिया बाइट कैसे देती.  इंटरव्यू के दौरान जब मां रंजना शर्मा से पूछा गया कि आरोपी श्रद्धा दावा कर रही है कि शिवा उसके सामने ही बालकनी से कूदा था और वह आत्महत्या थी, तो रंजना शर्मा ने जवाब दिया कि यदि ऐसा था तो उसे तुरंत पुलिस को बताना चाहिए था.  उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धा के बयानों से ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा कि वह किसी परेशानी में है, बल्कि वह वेल-मेकअप होकर मीडिया के सामने आ रही है.  मां ने तंज कसते हुए कहा कि यदि उसे पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज की इतनी जानकारी है, तो उसे छिपने के बजाय जांच में सहयोग करना चाहिए.

Advertisement

ज्वेलरी चोरी और पर्सनल लाइफ के आरोपों पर सफाईश्रद्धा दुबे द्वारा शिवा पर ज्वेलरी चोरी के आरोप लगाने और पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें कहने पर रंजना शर्मा ने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी की पर्सनल लाइफ से कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि ज्वेलरी या चोरी जैसी बातें पूरी तरह से पुलिस और कोर्ट के दायरे की हैं. आरोपी महिला अपनी गोपनीय और कानूनी बातें मीडिया को बताने के बजाय सही जगह पर क्यों नहीं रखती? उन्होंने कहा कि उन्हें इन सब बातों से कोई मतलब नहीं है, उनका एकमात्र उद्देश्य अपने बेटे के लिए इंसाफ पाना है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement