पेरिस
पेरिस (Paris) फ़्रांस की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है (Capital of Franc). इसका क्षेत्रफल 105 वर्ग किलोमीटर है (Paris Area). 2015 तक इसकी आबादी 22,29,621 है (Paris Population). पेरिस, यूरोप में वित्त, वाणिज्य, फैशन और कला के प्रमुख केंद्रों में से एक है.
2012 में पेरिस क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 649.6 अरब यूरो था, जो कि पूरे फ्रांस के सकल घरेलू उत्पाद का 30.4 प्रतिशत है. पेरिस को दुनिया के सबसे सुन्दर नगरों में से एक माना जाता है. इसे दुनिया की फैशन और ग्लैमर राजधानी भी कहा जाता है (Capital of Fashion and Glamor).
पेरिस सेन नदी के किनारे बसा हुआ है. पेरिस-चार्ल्स डी गॉल और पेरिस-ओरली सहित दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के साथ ही, रेल, राजमार्ग और हवाई-परिवहन का केंद्र है (Paris Transportation).
पेरिस में कई महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थान हैं- लौवर संग्रहालय, मुसे डी'ओर्से, फ्रांसिस इंपीरियनिस्ट, पोम्पिडु-केंद्र म्यूसिक नेशनल डी'आर्ट मॉर्डेन शामिल है. सेन नदी के साथ शहर के केंद्रीय क्षेत्र को यूनेस्को विरासत स्थल कहा है, जिसमें नॉट्रे डेम कैथेड्रल, सैंट-चैपल, पुर्व यूनिवर्सल प्रदर्शनी ग्रैंड पैलेस, पेटिट पालिसी और आइफिल टावर सहित कई उल्लेखनीय स्मारक शामिल हैं. पेरिस दुनिया का शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है (Paris Tourism).
पेरिस के पोर्ट डी क्लीची में एक व्यक्ति ने चाकुओं से तीन महिलाओं पर हमला कर दिया. इस दौरान स्थानीय नागरिकों और मौजूद पुलिस अधिकारी की बहादुरी से हमलावर को मौके पर ही दबोच लिया गया. हमले में घायल हुईं तीन में से दो महिलाओं की हालत नाजुक है. अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ईशा गुप्ता का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनका बेहद बोल्ड और सिजलिंग अवतार नजर आ रहा है. हाल ही में ईशा ने पेरिस कॉउचर वीक में अपना जलवा बिखेरा.
पेरिस फैशन वीक में ईशा अंबानी की पहनी ‘देवी ड्रेस’ ने जहां सराहना बटोरी, वहीं इसे लेकर विवाद भी खड़ा हो गया. कुछ लोगों ने डिजाइन को पुरानी कृतियों से प्रेरित बताया. इस पर डिजाइनर राहुल मिश्रा ने कहा कि भारतीय कला सभी के लिए प्रेरणा है और हर कलाकार इसे अलग अंदाज में प्रस्तुत करता है.
ईशा अंबानी ने पेरिस हाउते कूचर वीक में मनीष मल्होत्रा के डेब्यू शो में मेटैलिक गोल्डन ड्रेस पहनकर सुर्खियां बटोरीं. शो में वह फैशन जगत की दिग्गज एना विंटूर के साथ फ्रंट रो में नजर आईं. ईशा अंबानी की मौजूदगी को फैशन के साथ-साथ कारोबारी दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है.
आज के दिन ही फ्रांस की राजधानी पेरिस का 2000वीं वर्षगांठ मनाई गई थी. माना जाता है कि 8 जुलाई को ही इस शहर को बसाया गया था. ऐसे में जानते हैं क्या है पेरिस का इतिहास और किन लोगों ने इस शहर को बसाया था.
फ्रांस सरकार ने पेरिस में होने वाली ईरानी विपक्षी संगठन NCRI की रैली को सुरक्षा खतरों और राजशाही समर्थकों की धमकियों के कारण रद्द कर दिया है. फ्रांसीसी सुरक्षा एजेंसियों ने हिंसा भड़कने की आशंका जताई थी, जिसके चलते प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही रोक दिया गया.
यूरोप में गर्मी का कोहराम मचा हुआ है. पेरिस में तो हालात इतने बेकाबू हो चुके हैं कि एयरकंडीशनर के बिना कई साल गुजार देने वाले लोग दुकान खुलते ही एसी खरीदने के लिए उमड़े जा रहे हैं. दुकानों में लूटपाट जैसे हालात पैदा हो रहे हैं. देखें वीडियो.
EL-Nino Effect: यूरोप में जून 2026 में रिकॉर्ड गर्मी पड़ रही है. फ्रांस में 40 से ज्यादा लोग गर्मी से बचने के लिए नदियों-तालाबों में नहाने गए और डूब गए. कई देशों में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान हैं.
पीएम नरेंद्र मोदी ने पैरिस से रवाना होने से पहले भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने अपनी 12 वर्षों की प्रधानमंत्री के रूप में देश सेवा की उपलब्धियों पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि लगातार 12 साल तक देश की सेवा करना उनके जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है. उन्होंने इस अनुभव को अपने लिए गर्व का विषय बताया और समुदाय के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव को साझा किया.
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत इनोवेट्स 2026 के उद्घाटन के दौरान मैक्रों ने औपचारिक रूप से पीएम मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी.
पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 12 सालों में भारत की GDP, एयरपोर्ट और विश्वविद्यालयों की संख्या दोगुनी हुई है, जबकि एक्सपोर्ट और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में भी तेज वृद्धि दर्ज की गई. उन्होंने डिजिटल हेल्थ आईडी, आधार और यूपीआई जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत का डिजिटल मॉडल दुनिया के कई देशों के लिए अध्ययन का विषय बन रहा है.
फ्रांस के पेरिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पिछले 12 वर्षों में भारत की विकास यात्रा का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस दौरान भारत की जीडीपी, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटीज की संख्या दोगुनी हुई है.
PM मोदी ने गुरुवार को पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान PM ने कहा कि पेरिस रोशनी और रंगों का शहर है. उन्होंने कहा कि चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर निरंतर 12 साल सेवा करना मेरे जीवन का सौभाग्य रहा है. ये भारत के लोकतंत्र की शक्ति है, जिसने एक चाय वाले को यहां तक पहुंचा दिया. देखें पूरा वीडियो.
PM मोदी ने फ्रांस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान PM ने कहा कि पेरिस रंगों का शहर है. आज जब मैं फ्रांस से वापस जाने की तैयारी में हूं तो मानो लग रहा, मैं भारत कनेक्ट्स कार्यक्रम में आ गया हूं. मैं भारत से 140 करोड़ देशवासियों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं. देखें पूरा वीडियो.
आज वर्साय के महल में फिर से इतिहास दोहराया गया. अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग को रोकने को लेकर दोनों देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. यह वही पैलेस ऑफ वर्साय है, जहां फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के बाद मित्र देशों ने समझौते के नाम पर जर्मनी के साथ अपमानजनक संधि की थी. इस संधि की शर्तों ने ही दूसरे विश्वयुद्ध के बीज बोये थे. ऐसे में जानते हैं कि आज से करीब 107 साल पहले पैलेस ऑफ वर्साय की संधि क्या थी, जिसने दुनिया को विनाशकारी दूसरे विश्वयुद्ध के करीब खींच लाया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने G-7 समिट के दौरान मुलाकात से पहले पीएम मोदी की खुलकर तारीफ की. पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि मोदी बेहद शांत, संयमित और प्रभावशाली नेता हैं. मैं उनकी तरह नहीं हूं.
फ्रांस में होने वाले G7 समिट के दौरान 17 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात होगी. फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के बाद राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी यह पहली आमने-सामने की मुलाकात होगी.
रूस की 19 साल की टेनिस खिलाड़ी मीरा आंद्रीवा ने फ्रेंच ओपन 2026 का महिला एकल खिताब जीत लिया है. उन्होंने फाइनल में पोलैंड की माजा च्वालिंस्का को 6-3, 6-2 से हराया. यह उनके करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है.
पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) के चैंपियंस लीग खिताब जीतने के बाद फ्रांस की राजधानी पेरिस में जबरदस्त उत्सव देखने को मिला, लेकिन कई इलाकों में जश्न के दौरान हिंसा भी भड़क गई. हजारों समर्थक सड़कों पर उतरकर अपनी टीम की जीत का जश्न मना रहे थे, तभी कुछ स्थानों पर आगजनी, तोड़फोड़ और पुलिस के साथ झड़प की घटनाएं सामने आईं. चैंपियंस लीग के रोमांचक फाइनल में PSG ने आर्सेनल को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से मात देकर लगातार दूसरी बार यूरोप का सबसे प्रतिष्ठित क्लब खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ PSG ने यूरोपीय फुटबॉल में अपनी मजबूत पहचान को और पुख्ता कर दिया.
फ्रांस में पीएसजी (PSG) फुटबॉल टीम की खिताबी जीत के बाद पेरिस की सड़कों पर जमकर हंगामा हुआ है. सुरक्षा के भारी इंतजामों के बावजूद फैंस और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 79 हुड़दंगियों को हिरासत में ले लिया है.
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार अगले 5 साल में पृथ्वी कई बार 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा पार करेगी. गर्मी के रिकॉर्ड टूटेंगे. आर्कटिक तेजी से गर्म होगा. अमेजन में सूखा पड़ सकता है. प्राकृतिक आपदाएं आएंगी.