scorecardresearch
 

75 की उम्र में भी इतने फिट थे नाना पाटेकर, वायरल हो रहा कुछ दिन पहले का जिम का वीडियो

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनका कुछ महीने पुराना फिटनेस वीडियो फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में 75 साल की उम्र में अभिनेता गमछा डालकर ट्राइसेप डिप्स करते नजर आ रहे हैं. आइये देखते हैं, उनके

Advertisement
X
यह वीडियो अप्रैल 2026 में फोटोग्राफर अतुल कसबेकर ने शेयर किया था (Photo:Insta/@atulkasbekar)
यह वीडियो अप्रैल 2026 में फोटोग्राफर अतुल कसबेकर ने शेयर किया था (Photo:Insta/@atulkasbekar)

नाना पाटेकर के नहीं रहने की खबर ने उनके चाहने वालों को सदमे में डाल दिया है. 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले नाना सिर्फ अपनी फिल्मों और दमदार अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी फिटनेस के लिए भी चर्चा में रहते थे. अब उनके निधन के बाद कुछ वक्त पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह गमछा डाले ट्राइसेप डिप्स करते नजर आ रहे हैं.

यह वीडियो अप्रैल 2026 में फोटोग्राफर अतुल कसबेकर ने शेयर किया था. इसमें नाना पाटेकर सफेद बनियान और शॉर्ट्स पहने हुए दिखाई देते हैं. गले में लाल गमछा है और वह एक्सरसाइज बार पर आसानी से ट्राइसेप डिप्स करते नजर आते हैं.

सबसे खास बात यह है कि नाना इस एक्सरसाइज को करते समय बिल्कुल सहज दिखाई देते हैं. कुछ डिप्स करने के बाद वह कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते भी हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने उनकी उम्र को देखते हुए उनकी फिटनेस की खूब तारीफ की थी.

नाना की फिटनेस ने चौंकाया

वीडियो शेयर करते हुए अतुल कसबेकर ने नाना की फिटनेस की तारीफ की थी. उन्होंने लिखा था कि नाना ने उनके फिटनेस गोल्स को ही बदल दिया. देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ‘उदय भाई हमेशा याद रहेंगे’... नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए फैंस

लोगों का ध्यान खास तौर पर इस बात पर गया कि 70 की उम्र पार करने के बावजूद नाना किस तरह अपनी बॉडी को एक्टिव रखते थे. उनके लिए उम्र एक्सरसाइज छोड़ने की वजह नहीं बनी.

देखें वीडियो

 

 

निधन के बाद फिर याद आया वीडियो

नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद यह पुराना फिटनेस वीडियो एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रहा है. फैंस के लिए यह वीडियो अब सिर्फ उनकी फिटनेस की झलक नहीं, बल्कि अभिनेता की आखिरी दौर की सक्रियता की याद भी बन गया है.

यह भी पढ़ें: ‘बता ये किसका खून है...’, नाना के जाने के बाद ‘क्रांतिवीर’ का वो सीन फिर वायरल

नाना के निधन की खबर के मुताबिक, उन्हें गोवा स्थित अपने घर पर कार्डियक अरेस्ट आया था. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की गई. सुबह 5:20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया.

अब उनके जाने के बाद उनकी फिल्मों के सीन और पुराने वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. फिटनेस वाला यह वीडियो भी उन्हीं यादों में शामिल हो गया है, जिसमें 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर पूरी ऊर्जा के साथ एक्सरसाइज करते दिखाई दे रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement