scorecardresearch
 

‘उदय भाई हमेशा याद रहेंगे’... नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए फैंस

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से उनके फैंस सदमे में हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ उनकी फिल्मों और यादगार किरदारों को याद कर रहे हैं. ‘वेलकम’ के उदय शेट्टी से लेकर ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’ और ‘अब तक छप्पन’ तक, फैंस नाना के अलग-अलग किरदारों और उनके दमदार अभिनय को याद कर रहे हैं.

Advertisement
X
सोशल मीडिया पर कई फैंस ने नाना पाटेकर के अचानक चले जाने पर दुख जताया (Photo:ITG)
सोशल मीडिया पर कई फैंस ने नाना पाटेकर के अचानक चले जाने पर दुख जताया (Photo:ITG)

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने गुरुवार सुबह उनके फैंस को झकझोर दिया. 75 साल की उम्र में उनके निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने उनकी फिल्मों और यादगार किरदारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच सबसे पहली प्रतिक्रिया हैरानी और अविश्वास की रही. कई लोगों ने लिखा कि सुबह-सुबह यह खबर सुनना बेहद दुखद और चौंकाने वाला है.

‘यकीन नहीं हो रहा...’

सोशल मीडिया पर कई फैंस ने नाना पाटेकर के अचानक चले जाने पर दुख जताया. एक यूजर ने लिखा कि उसे यकीन ही नहीं हो रहा कि नाना अब नहीं रहे. दूसरे ने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन और बहुमुखी कलाकारों में से एक बताया.

कुछ लोगों ने उनके निधन को ऐसा नुकसान बताया, जिसे स्वीकार करना मुश्किल है. वहीं कई फैंस ने सिर्फ ‘ओम शांति’ और RIP’ लिखकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं. वहीं किसी ने उनके वेलकम की सीन को याद करते हुए कहा कि उदय भाई हमेशा याद रहेंगे.

Advertisement

 

‘वेलकम’ के उदय भाई को नहीं भूल पाए फैंस

नाना पाटेकर की फिल्मों का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर उनके कई यादगार किरदारों को भी याद किया जा रहा है. खास तौर पर ‘वेलकम’ के उदय शेट्टी का नाम बार-बार सामने आया. एक यूजर ने लिखा कि नाना का उदय भाई वाला किरदार हमेशा याद रहेगा.

इसके अलावा फैंस ने ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘गुलाम-ए-मुस्तफा’ और ‘अब तक छप्पन’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को भी याद किया. लोगों का कहना है कि नाना की आवाज, डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी उन्हें दूसरे कलाकारों से अलग बनाती थी.

 

‘ऐसे कलाकार फिर नहीं आएंगे’

नाना पाटेकर को याद करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें भारतीय सिनेमा का ‘लीजेंड’ बताया. कुछ ने कहा कि वह उन कलाकारों में शामिल थे, जिन्हें किसी खास तरह के अभिनय की जरूरत नहीं पड़ती थी, क्योंकि उनकी अपनी एक अलग पहचान थी.

नाना पाटेकर के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर जिस तरह से फैंस उनकी फिल्मों और किरदारों को याद कर रहे हैं, उससे साफ है कि उनके अभिनय की छाप दर्शकों के बीच कितनी गहरी रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर की मौत पर रितेश देशमुख, CM योगी, रवि किशन समेत कई हस्तियों ने जताया शोक

 रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें गोवा स्थित अपने घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था. अस्पताल में करीब 45 मिनट तक सीपीआर दिए जाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. डॉक्टरों के मुताबिक सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया और मामले में एमएलसी दर्ज किया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement