scorecardresearch
 
Advertisement

पटना से लखनऊ आ रही Indigo फ्लाइट पर गिरी बिजली, पायलट ने बचाई 104 यात्रियों की जान

पटना से लखनऊ आ रही Indigo फ्लाइट पर गिरी बिजली, पायलट ने बचाई 104 यात्रियों की जान

पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E925 के साथ आसमान में एक बड़ा हादसा होने से टल गया. खराब मौसम के चलते यह विमान करीब 17,000 फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया था. बिजली गिरने के कारण विमान के अगले हिस्से यानी नोज को काफी नुकसान पहुंचा. हालांकि, इस गंभीर संकट के समय पायलट ने गजब की सूझबूझ और धैर्य का परिचय दिया. पायलट ने बिना समय गंवाए विमान पर नियंत्रण बनाए रखा और शाम को लगभग 4 बजकर 5 मिनट पर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई.

Advertisement
Advertisement