scorecardresearch
 

भैंसों के झुंड से डरकर शेर ने किया कारनामा

एक ऐसी लाजवाब तस्वीर सामने आई है जिसमें भैंसों के झुंड से डरकर शेर पेड़ पर जा चढ़ा.

Advertisement
X

एक ऐसी लाजवाब तस्वीर सामने आई है जिसमें भैंसों के झुंड से डरकर शेर पेड़ पर जा चढ़ा.

हालांकि शेर का पेड़ पर चढ़ना भी उसे पूरी तरह बचा पाने का कारगर तरीका नहीं रहा क्योंकि के गिरने के इंतजार में भैंसों ने उसे आ घेरा.

पूर्व सेना अधिकारी 63 वर्षीय चार्ल्स कॉमिन कीनिया के मासाई मारा रिजर्व की सैर कर रहे थे जब उन्हें ये दिखा. चार्ल्स और उनकी पत्नी ये नहीं जानते थे कि उन्हें अपनी यात्रा के आखिरी पड़ाव में इतना अद्भुत अनुभव होगा.

कॉमिन बताते हैं कि उन्होंने अपने गाइड के साथ केवल भैंसों का पीछा करना शुरू किया था और वो भैंसे नवजात शेर का पीछा कर रही थी. अचानक झाड़ियों में से शेर उस नवजात को बचाने आ गया और उसे ज्यादा देर नहीं लगी . आखिरकार थोड़ी ही देर बाद शेर के पंजे अपनी पकड़ खोने लगे और वो नीचे खिसकने लगा जिसका भैंसों के झुंड को इंतजार था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement