अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लंबाई 6 फीट 3 इंच यानी कि लगभग 190 सेमी बताई जाती है, जबकि चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग की हाइट 5 फीट 11 इंच यानी कि 180 सेमी के आसपास है. दुनिया के दो राष्ट्रपतियों की लंबाई पर चर्चा थोड़ी अजीब लग सकती है, लेकिन ट्रंप के हाल के चीन दौरे ने इस बहस को सोशल मीडिया पर जोरशोर से उठा दिया है.
दरअसल जिनपिंग ट्रंप से लगभग 4 इंच छोटे हैं, लेकिन चीन यात्रा के दौरान वायरल हुई तस्वीरों में कई यूजर्स को दोनों नेताओं की लंबाई में अंतर बहुत कम नजर आया. कुछ तस्वीरों में तो जिनपिंग लगभग ट्रंप के बराबर दिखाई दिए.
ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में खड़ी तस्वीरों में दोनों नेता लगभग बराबर दिख रहे हैं. इस हैरान करने वाली 'बराबरी' ने हाइट को लेकर सनसनीखेज चर्चा और थ्योरीज शुरू कर दी है.
एक्स पर एक यूजर ने लिखा, "यह सोफा जरूर खास तौर पर बनवाया गया होगा. जिस सोफ़े पर शी चिनफिंग बैठे थे, वह साफ तौर पर ट्रंप के सोफ़े से ऊंचा था, जबकि ट्रंप शी चिनफिंग से 10 सेंटीमीटर ज़्यादा लंबे हैं. CCP इन छोटी-छोटी बातों पर भी चालबाजी करने में कोई कसर नहीं छोड़ती."
दरअसल ये सोफा ऐसा है कि ट्रंप हाइट में बीस होने के बावजूद जिनपिंग के सामने उन्नीस दिख रहे हैं.
वहीं एक दूसरे यूजर ने अलग लॉजिक दिया, "चीनी राष्ट्रपति ने ट्रंप की कुर्सी पर एक छोटा-सा कुशन रखकर इसे सेंटीमीटर तक नाप लिया, ताकि दोनों की ऊंचाई एक जैसी लगे. ट्रंप ने उस कुशन को हटाने का आदेश दिया, जिससे बैठे हुए वे चीनी राष्ट्रपति से छोटे नज़र आए."
बता दें कि चीन पर गए ट्रंप ने शी जिनपिंग की तारीफ करते हुए कहा उन्हें चाइनीज स्टैंडर्ड के हिसाब से लंबा बताया था. ट्रंप ने कहा 14 मई को फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा था, "वे बहुत लंबे हैं, खासकर इस देश के हिसाब से जहां लोग थोड़े छोटे कद के होते हैं."
चीन दौरे पर गए ट्रंप और जिनपिंग आंखों के स्तर पर नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा 'कैमरा एंगल थ्योरी' को लेकर हो रही है. यूजर्स का दावा है कि चीनी सरकारी मीडिया ने जानबूझकर ऐसे कैमरा एंगल चुने, जिससे जिनपिंग ज्यादा लंबे और प्रभावशाली दिखें. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि मंच की ऊंचाई और खड़े होने की पोजिशन को सावधानी से डिजाइन किया गया था. कई पोस्ट में तस्वीरों को ज़ूम करके यह दावा किया गया कि ट्रंप हल्के झुककर खड़े थे, जबकि जिनपिंग सीधे पोश्चर में दिखाई दिए.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक अमेरिकी यूजर ने लिखा, "ट्रंप ने अपना हाइट बूस्टर घर पर ही छोड़कर रख दिया है."
एक यूजर ने लिखा, "ट्रंप की हाइट 6 फीट 3 इंच है. शी की लंबाई 5 फीट 11 इंच है. मुझे समझ में नहीं आता है कि कौन झूठ बोल रहा है. राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि वर्ल्ड लीडर्स की बॉडी लैंग्वेज, मंच पर उनकी प्रस्तुति और विजुअल इमेज आज की कूटनीति में “सॉफ्ट पावर” का हिस्सा बन चुकी है. यही वजह है कि ट्रंप-जिनपिंग मुलाकात की तस्वीरें अब इंटरनेट पर मीम, राजनीतिक तंज का मिश्रण बन गई हैं.