scorecardresearch
 

इतनी गर्मी! छत पर सरसों का तेल और अंडा डालकर फ्राई करने लगा शख्स, वीडियो वायरल

उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच प्रयागराज के एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में वह चिलचिलाती धूप में छत पर सरसों का तेल और अंडा डालकर उसे फ्राई करने की कोशिश करता नजर आया. क्या इतनी गर्मी में अंडा सच में फ्राई हो पाया?

Advertisement
X
इस वक्त पूरे उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है (Photo:Insta/ @faizsailor)
इस वक्त पूरे उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है (Photo:Insta/ @faizsailor)

इस वक्त पूरे उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. लोग गर्मी से बेहाल हैं और राहत पाने के लिए तरह-तरह के जुगाड़ अपनाते नजर आ रहे हैं. बाजारों में गमछा और चेहरे ढककर निकलते लोग दिख रहे हैं, जबकि सड़कों पर प्याऊ की संख्या भी बढ़ गई है.

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बुधवार को झांसी, आगरा और प्रयागराज समेत कई जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया.

क्या बिना चूल्हे या आग के फ्राई हो सकता है अंडा?

इसी बीच चिलचिलाती धूप का एक ‘रियलिटी टेस्ट’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स अपनी छत पर खड़ा होकर लोगों को गर्मी को लेकर चेतावनी देता नजर आता है. साथ ही वह यह भी दिखाने की कोशिश करता है कि क्या इतनी तेज धूप में बिना चूल्हे या आग के अंडा फ्राई किया जा सकता है.

वीडियो में वह पहले छत पर सरसों का तेल डालता है और फिर उसमें अंडा फोड़ देता है. कुछ देर बाद अंडा पूरी तरह तो नहीं, लेकिन आंशिक रूप से पकता दिखाई देता है. यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

Advertisement

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Faiz Muhammad (@faizsailor)

यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @faizsailor’s से शेयर किया गया है. इंस्टा प्रोफाइल के मुताबिक, फैज खुद को प्रयागराज के कौशांबी का रहने वाला बताते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, इलाके में दिन के समय तापमान 42 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. वहीं दोपहर के समय ‘फील्स लाइक’ तापमान 48 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा महसूस हो सकता है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने इसे गर्मी की भयावह स्थिति बताया, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा कि अब गैस सिलेंडर की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. दूसरे ने कहा कि लगता है इस बार गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि दोपहर में बाहर निकलना मतलब खुद को तंदूर में डालना है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement