scorecardresearch
 

भारतीय स्वाद का ऐसा जलवा! लंदन में खुलते ही रेस्टोरेंट के बाहर लगी लंबी कतार

भारतीय स्वाद के दीवाने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हैं. विदेशों में रहने वाले भारतीय हों या स्थानीय लोग, भारतीय मसालों और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद हर किसी को अपनी ओर खींचता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी दीवानगी की झलक दिखा रहा है.

Advertisement
X
विदेश में भारतीय स्वाद के कद्रदान कम नहीं हैं (Photo:Insta/@views.we.explore)
विदेश में भारतीय स्वाद के कद्रदान कम नहीं हैं (Photo:Insta/@views.we.explore)

विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए अपने देश के खाने का स्वाद हमेशा खास होता है. यही वजह है कि जब भारत के मशहूर स्नैक्स और मिठाई ब्रांड हल्दीराम ने लंदन में हल्दीराम का पहला रेस्टोरेंट खुला, तो पहले ही वीकेंड वहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. स्टोर के बाहर लगी लंबी कतार का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह पहला हल्दीराम आउटलेट लंदन के व्यस्त और लोकप्रिय लीसेस्टर स्क्वायर इलाके में खुला है. वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग स्टोर के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं. वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट views.we.explore ने शेयर किया है. इसके साथ लिखा गया-पीओवी: लंदन में हल्दीराम का पहला आउटलेट खुला और यहां रहने वाले हर भारतीय का इस वीकेंड एक ही प्लान था.

वीडियो के कैप्शन में भी भीड़ और उत्साह का जिक्र करते हुए पूछा गया कि क्या आप भी इस लाइन में खड़े होकर इंतजार करेंगे? देखते ही देखते इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और इस पर अपनी राय भी दी.

देखें वीडियो

 

भारत के मसालों की महक

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं. कई यूजर्स ने कहा कि विदेश में भारतीय स्वाद का ऐसा स्वागत होना गर्व की बात है. कुछ लोगों ने लिखा कि वे भी इस स्टोर पर जरूर जाना चाहेंगे. वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा कि लगता है सबको आलू भुजिया चाहिए. दूसरे ने कहा कि छोले-भटूरे का क्रेज लंदन तक पहुंच गया.

Advertisement

हालांकि, कुछ लोगों ने खाने की कीमत और स्वाद को लेकर सवाल भी उठाए. एक यूजर, जिसने खुद स्टोर जाने का दावा किया, उसने लिखा कि जितनी चर्चा है, अनुभव उतना खास नहीं लगा. वहीं कुछ अन्य लोगों ने कहा कि बिना खुद चखे किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा.

भारतीय ब्रांड्स पिछले कुछ वर्षों में तेजी से अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं और हल्दीराम भी इसी कड़ी का हिस्सा है. लंदन में पहले स्टोर के बाहर उमड़ी भीड़ इस बात का संकेत मानी जा रही है कि विदेशों में भारतीय खाने और स्नैक्स की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement