scorecardresearch
 

महाराष्ट्र में ‘गुड मॉर्निंग’ दस्ते खुले में शौच को रोकेंगे

इसमें कहा गया है कि इन टीमों में स्थानीय निकाय, स्वयं सहायता समूह, गैर सरकारी संगठन, छात्रों के प्रतिनिधि और क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे

Advertisement
X
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडनवीस
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडनवीस

महाराष्ट्र सरकार ने खुले में शौच पर लगाम कसने के लिए बनाने का निर्णय किया है. सरकार खुले में शौच रोकने  के लिए कई प्रयास करने में लगी हुई  है, जिससे  ऐसे लोगों की मानसिकता में बदलाव लाया जा सके.

 

सरकारी संकल्प जीआर में कहा गया है कि ये गुड मॉर्निंग टीमें उन इलाकों में निगरानी करें जहां यह चलन अब भी चल रहा है. साथ ही बल्कि यह भी देखें कि क्या लोगों की पहुंच शौचालयों तक है या नहीं.

इसमें कहा गया है कि इन टीमों में स्थानीय निकाय, स्वयं सहायता समूह, गैर सरकारी संगठन, छात्रों के प्रतिनिधि और क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे. जीआर में कहा गया है कि इन टीमों को शौचालयों के लंबित निर्माण का मामला स्थानीय निकाय के समक्ष उठाने और काम में तेजी लाने में मदद करने की शक्ति होगी.

Advertisement

खुले में शौच जाने वालो पर करे सख्त कार्रवाई
जीआर में कहा गया है कि अगर टीम को ऐसे लोग मिलते हैं जो शौचालय की सुविधा होने के बावजूद खुले में शौच के लिए जाते हैं तो यह उन पर भारी जुर्माना लगाएगी. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. ताकि जिससे लोगों में इस बात की समझ विकसित हो सके की खुले में शौच जाना सही नहीं है. सरकार का कहना है कि इस अभियान से लोगों को रोका जा सकता है.

Advertisement
Advertisement