scorecardresearch
 

क्रश भी, बेस्टी भी... बाकी सबको भूल Gen Z अब AI से ले रहा सलाह!

जेन जी अब AI का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई या ऑफिस के काम के लिए नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ और रिश्तों की उलझनें सुलझाने के लिए भी कर रही है. कोई क्रश को मैसेज करने से पहले एडवाइज लेता है, तो कोई फ्रेंड से झगड़े के बाद AI से बात करता है. आखिर क्यों युवाओं को AI से अपनी दिल की बातें शेयर करना आसान लग रहा है?

Advertisement
X
AI के साथ इतनी कम्फर्टेबल क्यों है जेन जी?
AI के साथ इतनी कम्फर्टेबल क्यों है जेन जी?

जेन जी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI अब सिर्फ पढ़ाई, ऑफिस के काम या सवालों के जवाब पाने का जरिया नहीं रह गया है. अब कई जेन जी इससे अपनी पर्सनल लाइफ, रिश्तों और मन में चल रही उलझनों पर भी बात कर रहे हैं. कोई अपने क्रश को मैसेज करने से पहले AI से एडवाइज लेता है, तो कोई फ्रेंड से झगड़ा होने पर समझ नहीं पाता कि उसे क्या करना चाहिए. ऐसे में वो AI से अपनी बात कहता है और जवाब मांगता है.

धीरे-धीरे AI कुछ युवाओं के लिए एक ऐसे साथी की तरह बन रहा है, जिससे वे बिना झिझक बात कर सकते हैं.

1. बिना जजमेंट के अपनी बात कहने की आजादी

कई बार फ्रेंड्स या फैमिली के सामने अपनी फीलिंग्स बताना आसान नहीं होता. डर रहता है कि कहीं कोई मजाक न उड़ाए या बात दूसरों तक न पहुंच जाए. AI से बात करते वक्त युवाओं को ऐसा लगता है कि वे अपनी उलझन खुलकर बता सकते हैं. चाहे बात किसी को पसंद करने की हो, रिश्ते में परेशानी की हो या अपने फ्यूचर को लेकर डर की, वे बिना ज्यादा सोचे सवाल पूछ सकते हैं.

2. हर उलझन का जवाब तुरंत चाहिए

जेन जी ऐसी पीढ़ी है, जो इंटरनेट और तुरंत मिलने वाली जानकारी के बीच बड़ी हुई है. यही आदत अब पर्सनल लाइफ में भी दिखाई देती है. किसी का मैसेज समझ नहीं आ रहा, फ्रेंड का व्यवहार बदल गया है या नौकरी को लेकर फैसला लेना है, तो AI से तुरंत राय मांगी जा सकती है. इसके लिए किसी के खाली होने या फोन उठाने का इंतजार नहीं करना पड़ता.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Gen Z Dating Rules: पहली मुलाकात में प्यार या सिर्फ हाय-हेलो... क्या हैं Gen Z के डेटिंग रूल्स?

3. नए विचारों के लिए भी AI पर भरोसा

AI का इस्तेमाल सिर्फ फीलिंग्स शेयर करने के लिए नहीं हो रहा. युवा इससे नए विचार खोजने, अपने रुटीन सुधारने, करियर के ऑप्शन्स समझने और किसी मुश्किल बातचीत की तैयारी करने में भी मदद लेते हैं. कई बार उन्हें अपनी परेशानी समझने के लिए ही किसी से बात करने की जरूरत होती है. AI उन्हें अपनी बात अलग-अलग तरीकों से देखने में हेल्प कर सकता है.

4. क्या AI सच में सबसे अच्छा दोस्त बन सकता है?

AI से बात करना आसान और हेल्पफुल हो सकता है, लेकिन ये इंसानी रिश्तों की जगह पूरी तरह नहीं ले सकता. AI गलत एडवाइज भी दे सकता है और वो इंसानों की तरह फीलिंग्स को महसूस नहीं करता. इसलिए रिश्तों से जुड़े बड़े फैसले लेते वक्त सिर्फ उसके जवाब पर डिपेंड रहना ठीक नहीं है.

जेन जी का AI से दिल की बातें करना इस बदलाव को दिखाता है कि युवा अब एडवाइज और इमोशनल डिपेंडेंसी के लिए नए रास्ते खोज रहे हैं. AI उनकी बातों को समझने और विचारों को सुलझाने का एक जरिया बन सकता है, लेकिन असल जिंदगी में फैमिली, फ्रेंड्स और भरोसेमंद लोगों से जुड़ाव भी उतना ही जरूरी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement