अच्छी नौकरी, कमाई और सपनों को पूरा करने की चाह के बावजूद अमेरिका के युवा अपनी जिंदगी से पहले के मुकाबले कम संतुष्ट नजर आ रहे हैं. गैलप के आंकड़ों के मुताबिक, 18 से 29 साल के सिर्फ 44 फीसदी युवा ‘थ्राइविंग’ की श्रेणी में हैं, जबकि 2010 में यह आंकड़ा 64 फीसदी था. दूसरी ओर, 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में जीवन संतुष्टि बढ़कर 53 फीसदी पहुंच गई है.