scorecardresearch
 

VIDEO: रेस्तरां में बुजुर्ग पति ने पत्नी के लिए किया कुछ ऐसा, लोग बोले- यही है असली प्यार

एक रेस्तरां में बुजुर्ग दंपति का सादा-सा पल सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो देखकर कई यूजर्स बोले- प्यार बड़े वादों में नहीं, छोटी-छोटी बातों में छिपा होता है.

Advertisement
X
 यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @shanaa_8297 ने शेयर किया है (Photo;Insta/@shanaa_8297 )
यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @shanaa_8297 ने शेयर किया है (Photo;Insta/@shanaa_8297 )

प्यार हमेशा बड़े-बड़े सरप्राइज या महंगे तोहफों से नहीं जताया जाता. कई बार रोजमर्रा की जिंदगी के छोटे-छोटे काम ही रिश्तों की गहराई बयां कर देते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को यही एहसास कराया है. इसमें एक बुजुर्ग पति अपनी पत्नी के लिए खाना उठाकर टेबल तक लाते नजर आते हैं. उनका यह सादा लेकिन खूबसूरत अंदाज इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है.

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @shanaa_8297 ने शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जब उन्होंने इस बुजुर्ग दंपती को देखा तो उनका दिल खुश हो गया. उन्होंने लिखा, "अंकल को आंटी के लिए खाना लेकर आते देख मैं भावुक हो गई. यह प्यार जताने का बहुत ही खूबसूरत और सादा तरीका था. मैंने मन ही मन दुआ की कि मेरा भविष्य भी अपने पार्टनर के साथ ऐसा ही हो."

वीडियो में दिखाई देता है कि बुजुर्ग पति दोनों हाथों में खाने की प्लेटें लेकर टेबल तक पहुंचते हैं, जहां उनकी पत्नी पहले से बैठी होती हैं. वह सबसे पहले पत्नी के सामने खाना रखते हैं और फिर खुद बैठकर उनके साथ आराम से खाना खाने लगते हैं. इस पूरे पल ने लोगों का दिल छू लिया

देंखें वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by S T O R Y (@shanaa_8297)

'कपल गोल्स' बता रहे लोग

Advertisement

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि कितने प्यारे अंकल-आंटी हैं. दूसरे ने कहा कि ऐसा रिश्ता देखकर खुशी के आंसू आ गए. यही असली कपल गोल्स हैं.

एक अन्य यूजर ने लिखा कि Forever सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि एक वादा है. वहीं किसी ने कहा कि जरा सोचिए, इन दोनों ने कितनी बार एक-दूसरे को माफ किया होगा और फिर से उसी इंसान से प्यार करना चुना होगा. यही पूरी जिंदगी साथ निभाने का मतलब है.

कुछ लोगों ने यह भी नोटिस किया कि दोनों ने एक जैसे रंग के कपड़े पहने हुए थे. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अब ये पूरी जिंदगी ट्विनिंग ही करेंगे. हालांकि एक व्यक्ति ने यह भी कहा कि वीडियो बनाने वाले को उनकी मदद करके प्लेटें उठानी चाहिए थीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement