scorecardresearch
 

नीलगाय को निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, युवक ने पेट से वापस निकाला

स्नैक एक्सपर्ट हनी सिंह ने आज तक करीबन चार हजार से अधिक जहरीले सांपो को पकड़ जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है.

Advertisement
X
अजगर को जंगल में छोड़ दिया
अजगर को जंगल में छोड़ दिया

15 फीट का अजगर जब भारी-भरकम जिंदा नीलगाय निगल गया तो देखने वाले दांतो तले उंगलियां दबा लिए. लेकिन गांव वालों ने हिम्मत दिखाई और अजगर के मुंह से नीलगाय को निकाल लिया. ये पूरी घटना पाली जिले के देसूरी कुंभलगढ़ वन्य अभ्यारण के पास की है. गांव के एक व्यक्ति ने अजगर के पेट से नीलगाय को निकाल दिया.

इस इलाके में लोगों को रोजाना ही से जूझना पड़ता है. खासकर इस इलाके में जंगलों में अजगर काफी मिलते हैं. अजगर इनके पालतू जानवरों को निगल लेते हैं. इसी तरह 15 फीट लंबे अजगर को एक नील गाय के बच्चे को निगलता देख एक चरवाहे ने गांव वालों को इसकी खबर दी.

सूचना होने पर पास के गांव के हनी सिंह को बुलाया गया. हनी सिंह को अजगर पकड़कर जंगल में छोड़ने में महारत हासिल है. देसूरी के बेरा कागवाला पर 15 फिट लंबा ही रहा था कि सांप एक्सपर्ट नारलाई निवासी हनी सिंह अपने चार सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचा. अजगर नीलगाय के बछड़े को पूरी तरह निगल चुका था. हनी सिंह ने नीलगाय के बछड़े को जिंदा निकालने का प्रयास किया.

Advertisement

उन्होंने अजगर को पकड़ नीलगाय के बछड़े को अजगर के पेट से बाहर निकाल तो दिया, लेकिन नीलगाय के बछड़े की मौत हो चुकी थी. एक्सपर्ट ने अजगर को देसूरी के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया. स्नैक एक्सपर्ट हनी सिंह ने आज तक करीबन चार हजार से अधिक जहरीले सांपो को पकड़ जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है. पिछले चार दिनों में हनी सिंह ने आठ बड़े-बड़े अजगरों को पकड़ जंगल में छोड़ दिया.

Advertisement
Advertisement