scorecardresearch
 

मध्य प्रदेशः और देखते ही देखते अजगर निगल गया जिंदा बकरी

मध्य प्रदेश में शनिवार को एक खौफनाक मंजर देख लोगों के रौंगटे खड़े हो गए. दरअसल लोगों ने जब सरेराह एक अजगर को बकरी निगलते देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए.

Advertisement
X
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर की घटना
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर की घटना

मध्य प्रदेश में शनिवार को एक खौफनाक मंजर देख लोगों के रौंगटे खड़े हो गए. दरअसल लोगों ने जब सरेराह एक अजगर को बकरी निगलते देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए.

मामला नरसिंहपुर के पिपरिआ खुर्द गांव का है. पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर कुछ लोग अपने घरों के बाहर बैठे थे. उसी दौरान लोगों ने सड़क से कुछ दूरी पर बकरी के चीखने की आवाज सुनी. जब लोग वहां पहुंचे तो वहां का मंजर देख सभी सन्न रह गए.

दरअसल गांव वालों की आंखों के सामने करीब 10 फीट लंबा अजगर एक बकरी को अपना निवाला बना रहा था. ग्रामीणों ने फौरन वन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी. जब तक पुलिस और की टीम वहां पहुंचती तब तक अजगर बकरी को पूरी तरह निगल चुका था.

बकरी को निगलने के बाद अजगर एक नाले में जाकर बैठ गया. वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्क्त के बाद 10 फीट लंबे अजगर को नाले से निकाल पिंजरे में डाला. जिसके बाद वन विभाग ने अजगर को आबादी वाले इलाके से दूर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया. अजगर के एक बकरी को जिंदा निगल जाने का मामला पूरे दिन इलाके में चर्चा का विषय बना रहा.

Advertisement

बता दें कि इससे पहले भी मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य इलाके अलीराजपुर में एक ने बकरी को अपना निवाला बना लिया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement