scorecardresearch
 

मार्केट में आया ऐसा रोबोट जो करेगा पूजा और आरती, कोयंबटूर का VIDEO देख चौंके लोग

कोयंबटूर में आयुध पूजा के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. इंसानों की तरह दिखने वाले AI रोबोट ने कपूर जलाया, आरती की और अगरबत्ती दिखाकर पूजा में हिस्सा लिया. टेक्नोलॉजी और भारतीय परंपरा का यह अनोखा मेल अब चर्चा में है.

Advertisement
X
रोबोट ने की इंसानों की तरह पूजा!
रोबोट ने की इंसानों की तरह पूजा!

रोबोट अब सिर्फ काम करने या जानकारी देने तक सीमित नहीं रहे. तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जहां AI से लैस रोबोट ने इंसानों की तरह पूजा में हिस्सा लिया. आयुध पूजा के मौके पर रोबोट ने कपूर जलाया, आरती की और अगरबत्ती दिखाकर देवी-देवता की पूजा की. टेक्नोलॉजी और परंपरा के इस अनोखे मेल ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया.

यह अनोखा आयोजन कोयंबटूर के आरएस पुरम इलाके में किया गया. यहां MIRAKILE नाम की कंपनी अलग-अलग तरह के रोबोट विकसित करती है. आयुध पूजा के मौके पर कंपनी ने अपने रोबोट्स के साथ ही पूजा का आयोजन किया.

रोबोट ने जलाया कपूर, दिखाई अगरबत्ती

आयुध पूजा के दौरान इंसानों की तरह दिखने वाले एक रोबोट को पूजा में शामिल किया गया. रोबोट ने अपने हाथों से कपूर जलाया और देवी-देवता के सामने अगरबत्ती भी दिखाई.

यह भी पढ़ें: पहले पीछे से आया रोबोट, फिर लड़की के साथ करने लगा आपत्तिजनक हरकत...जर्मनी का मामला

इतना ही नहीं, रोबोट के अलग-अलग स्पेयर पार्ट्स को भी पूजा में शामिल किया गया. इस पूरे आयोजन में पारंपरिक पूजा की रस्मों और आधुनिक AI तकनीक का अनोखा मेल देखने को मिला.

आयुध पूजा में मशीनों की होती है पूजा

Advertisement

आयुध पूजा दक्षिण भारत में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है. इस दिन लोग अपने काम में इस्तेमाल होने वाले औजारों, मशीनों, वाहनों और दूसरी चीजों की पूजा करते हैं. इसका मकसद उन साधनों के प्रति सम्मान जताना है, जिनकी मदद से रोजमर्रा का काम या कारोबार चलता है.

कोयंबटूर में इस परंपरा को एक नया टेक्नोलॉजिकल ट्विस्ट मिला. यहां जिन रोबोट्स को आम तौर पर शिक्षा और जागरूकता जैसे कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, इस बार उन्हीं रोबोट्स को पूजा का हिस्सा बनाया गया.

टेक्नोलॉजी और परंपरा का अनोखा मेल
इस आयोजन की सबसे खास बात यही रही कि नई तकनीक को भारतीय परंपरा से जोड़कर पेश किया गया. AI और रोबोटिक्स तेजी से लोगों की जिंदगी और उद्योगों का हिस्सा बन रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement