ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को बहुत कड़ा संदेश भेजा है- संवर्धित यूरेनियम यानी Enriched Uranium का एक ग्राम भी देश से बाहर नहीं जाएगा! और तेहरान की तरफ से यह संदेश किसे मिला? पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर को, जो ईरान और अमेरिका के बीच बंद पड़ी बातचीत को फिर से शुरू कराने की उम्मीद लेकर तेहरान पहुंचे हैं. पाकिस्तान बेशक दुनिया को दिखाना चाहता है कि वह दो कट्टर दुश्मनों को बातचीत की मेज पर ला सकता है. कूटनीति में आज बात करेंगे असीम मुनीर के तेहरान दौरे, ईरान- अमेरिका परमाणु तनातनी और पाकिस्तान के इस नए कूटनीतिक दांव की.