scorecardresearch
 

क्या करके मानेगा चीन! AI रोबोट्स ने दिखाया ऐसा कुंग फू, दुनिया रह गई दंग

चीन के मशहूर स्प्रिंग फेस्टिवल गाला में इस बार ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने दर्शकों के साथ-साथ विशेषज्ञों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया.

Advertisement
X
चीन पहले भी अपनी टेक्नोलॉजी के दम पर दुनिया को चौंकाता रहा है (Photos: @WhileTravelling, @XH_Lee23/X)
चीन पहले भी अपनी टेक्नोलॉजी के दम पर दुनिया को चौंकाता रहा है (Photos: @WhileTravelling, @XH_Lee23/X)

क्या आने वाले समय में रोबोट इंसानों की जगह ले लेंगे? यह सवाल लंबे समय से चर्चा में है. कुछ लोग मानते हैं कि ऐसा पूरी तरह संभव नहीं, लेकिन यह जरूर है कि कई कामों में मशीनें इंसानों से कहीं आगे निकल सकती हैं. इंसान का अस्तित्व बना रहेगा, पर उससे जुड़े कई काम रोबोट उससे भी ज्यादा सटीक और तेजी से कर सकते हैं. चीन से सामने आया एक वीडियो इसी बहस को फिर से हवा दे रहा है.

चीन पहले भी अपनी टेक्नोलॉजी और AI के दम पर दुनिया को चौंकाता रहा है. लेकिन इस बार जो नजारा देखने को मिला, उसने लोगों को सचमुच हैरान कर दिया. हर साल चीनी नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित होता है, जिसे CCTV स्प्रिंग फेस्टिवल गाला कहा जाता है. यह देश का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी शो है. लोग त्योहार की तैयारी के साथ टीवी के सामने बैठते हैं और इस खास प्रसारण का इंतजार करते हैं. इस साल मंच पर जो हुआ, उसने दर्शकों की निगाहें स्क्रीन पर टिकाकर रख दीं.

Unitree Robotics द्वारा तैयार किए गए दर्जनों G-1 ह्यूमनॉइड रोबोट पहली बार पूरी तरह स्वचालित प्रदर्शन करते नजर आए. इंसान जितनी ऊंचाई वाले ये रोबोट कुंग फू के जटिल दांव-पेंच ऐसे निभा रहे थे, मानो किसी अनुभवी कलाकार ने उन्हें साधा हो. उन्होंने तेजी से पोज बदले, समूह में तालमेल बिठाया और ऐसे संतुलन के साथ मूवमेंट किए कि कई बार यह समझना मुश्किल हो गया कि वे मशीन हैं. बैकफ्लिप लगाना, घुटनों पर लैंड करना, घूमना और उछलना,सब कुछ इतने सधे अंदाज में हुआ कि एक भी रोबोट नहीं गिरा.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

इनके अलावा अन्य चीनी कंपनियों द्वारा विकसित रोबोट्स ने भी मंच साझा किया. कहीं वे कुंग फू दिखा रहे थे, तो कहीं कॉमेडी स्केच और इंसानी कलाकारों के साथ डांस कर रहे थे. सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप्स की तुलना पिछले साल के लूनर न्यू ईयर शो से की जा रही है. फर्क साफ दिखता है-इस बार की मूवमेंट कहीं ज्यादा जटिल, तेज और आत्मविश्वास से भरी नजर आई.

क्या करके मानेगा चीन!

गार्डियन अपनी रिपोर्ट में लिखता है कि यह प्रदर्शन वाकई शानदार था, लेकिन इसने कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया-अगर रोबोट अब डांस कर सकते हैं और मार्शल आर्ट दिखा सकते हैं, तो वे आगे और क्या-क्या कर सकते हैं.

वहीं सोशल मीडिया पर लोग यह कहते नजर आए कि चीन के ह्यूमेनॉइड रोबोट इतने डेवलप्ड हो चुके हैं कि वे हैरान हैं-चीन आखिर करके क्या मानेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement