सोशल मीडिया पर इन दिनों भेलपुरी बनाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. करीब 95 सेकंड के इस वीडियो में एक स्ट्रीट फूड वेंडर बेहद तेज रफ्तार से भेलपुरी तैयार करता दिखाई देता है. वीडियो को देखकर इंटरनेट यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. जहां कुछ लोग वेंडर की फुर्ती की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोगों ने खाने की साफ-सफाई को लेकर चिंता जताई है.
वायरल वीडियो को डॉक्टर हेमंत मौर्य ने भी शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा-लो साथियों शुद्ध भेलपुरी खा लो, सेहत बढ़िया रहेगी. इसके साथ उन्होंने वेंडर की तेज रफ्तार का जिक्र करते हुए लिखा कि वह रोबोट से भी तेज काम कर रहा है..
वीडियो में एक व्यक्ति बड़े बर्तन में भेलपुरी की सामग्री मिलाता नजर आता है. इस दौरान वह बहुत तेजी से मसाले और अन्य सामग्री मिलाता है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वीडियो में साफ-सफाई का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि केवल वीडियो देखकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है.
वीडियो के साथ यह दावा भी किया जा रहा है कि इसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति 'डॉली चायवाला' या 'भोला भेलवाला' है. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
देखें वीडियो
क्या कहते हैं FSSAI के नियम?
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनुसार, स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को भोजन तैयार करते समय व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ बर्तनों, सुरक्षित पानी और भोजन को दूषित होने से बचाने जैसे बुनियादी स्वच्छता नियमों का पालन करना चाहिए.
सोशल मीडिया पर कैसी रही प्रतिक्रिया?
वीडियो पर हजारों लोग अपनी राय दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने वेंडर की स्पीड की तारीफ की, जबकि कई लोगों ने लिखा कि सड़क किनारे खाना खाते समय साफ-सफाई पर जरूर ध्यान देना चाहिए.
फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, वीडियो में दिखाई गई परिस्थितियों या वेंडर की पहचान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.