scorecardresearch
 

एयरपोर्ट पर नींद लेनी है... पहले जान लीजिए इन वायरल स्लीपिंग पॉड का किराया

लंबी इंटरनेशनल हवाई सफर में कभी- कभी कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ता है. ऐसे में लोगों को जेटलेग से बचने और आराम करने के लिए कई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्लीपिंग पॉड लगाए गए हैं. ऐसे में जानते हैं कि इस स्लीपिंग पॉड में क्या- क्या सुविधाएं होती है और इसका किराया कितना होता है.

Advertisement
X
एयरपोर्ट पर लगे स्लीपिंग पॉड के इस्तेमाल से पहले इसका किराया जान लीजिए (Photo - Instagram/@lounge.guru)
एयरपोर्ट पर लगे स्लीपिंग पॉड के इस्तेमाल से पहले इसका किराया जान लीजिए (Photo - Instagram/@lounge.guru)

लंबी फ्लाइट के बाद अगर अगली उड़ान के लिए कई घंटे एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़े, तो सबसे ज्यादा जरूरत आराम की महसूस होती है. लेकिन एयरपोर्ट की कुर्सियों पर लेटना या किसी कोने में बैग संभालते हुए झपकी लेना न तो आरामदायक होता है और न ही सुरक्षित. यही वजह है कि दुनिया के कई बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब यात्रियों के लिए स्लीपिंग पॉड यानी छोटे आरामदायक कैप्सूल उपलब्ध करा रहे हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे स्लीपिंग पॉड्स के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं.

ट्रैवल यूट्यूबर 'लाउंज गुरु' ने तुर्किये के इस्तांबुल एयरपोर्ट के स्लीपिंग पॉड का वीडियो शेयर किया था. उन्होंने बताया कि उनकी फ्लाइट 4 घंटे लेट थी, इसलिए उन्होंने दो घंटे के लिए स्लीपिंग पॉड बुक किया. वह अक्सर अलग- अलग देश जाते हुए  ऐसी वीडियो शेयर करते रहते हैं और स्लीपिंग पॉड और एयरपोर्ट व फ्लाइट में मिलने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी देते हैं. 

कितना है किराया?
यूट्यूबर के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर में इस्तांबुल एयरपोर्ट पर स्लीपिंग पॉड का किराया 12 यूरो (करीब 1,200 रुपये) प्रति घंटा** था. उन्होंने दो घंटे के लिए 24 यूरो खर्च किए. हालांकि अब इसकी कीमत बढ़कर 14 यूरो (करीब 1,400 रुपये) प्रति घंटा हो गई है.

अगर आपको तकिया और कंबल चाहिए, तो उसके लिए अलग से 5 यूरो (करीब 500 रुपये) देने पड़ते हैं. यूट्यूबर का कहना है कि स्टाफ ने उन्हें साफ तकिया और कंबल उपलब्ध कराया था.

Advertisement

स्लीपिंग पॉड में क्या-क्या मिलता है?
इस्तांबुल एयरपोर्ट के इंटरनेशनल टर्मिनल के गेट D पर कुल 44 स्लीपिंग पॉड मौजूद हैं. ये पूरी तरह बंद कमरे नहीं होते, बल्कि आधे खुले कैप्सूल जैसे होते हैं, जहां कुछ घंटे आराम से सोया जा सकता है.

हर पॉड में यात्रियों के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं, जैसे- मोबाइल चार्ज करने के लिए USB पोर्ट, सामान्य बिजली का सॉकेट, सामान रखने के लिए अलग कम्पार्टमेंट, डिस्पोजेबल कंबल, गद्देदार बेड और  बैग रखने की जगह बेड के नीचे ही बनी होती है, जिससे सामान भी सुरक्षित रहता है.

क्या इसमें आराम से नींद आ जाती है?
यूट्यूबर ने अपने अनुभव में बताया कि उन्हें अच्छी नींद तो आ गई, लेकिन पॉड के अंदर दिन में थोड़ी गर्मी महसूस हुई. इसके अलावा क्योंकि ये पूरी तरह बंद नहीं होते, इसलिए एयरपोर्ट की रोशनी और आसपास का शोर कुछ हद तक अंदर आ जाता है.

उन्होंने यह भी बताया कि इन पॉड्स में वेक-अप कॉल की सुविधा नहीं होती. इसलिए अगर आपकी अगली फ्लाइट है तो अलार्म लगाना बिल्कुल न भूलें.

ऑस्ट्रेलिया में भी है ऐसी सुविधा
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के पर्थ एयरपोर्ट पर भी यात्रियों के लिए स्लीपिंग पॉड  उपलब्ध हैं. यहां फ्लैट बेड, USB और पावर चार्जिंग, साथ ही प्राइवेसी के लिए शेड्स दिए जाते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: टेकऑफ होते ही खिड़की टूटी, प्लेन से बाहर आधा लटका पैसेंजर

यहां किराया  4 घंटे के लिए 50 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीबन 3 हजार रुपये से ज्यादा और 8 घंटे के लिए 90 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर मतलब 6 हजार रुपये से शुरू होता है. बुकिंग के साथ डिस्पोजेबल बेडशीट, तकिया, कंबल और लंबी बुकिंग पर आई मास्क व ईयरप्लग भी दिए जाते हैं.

किन-किन एयरपोर्ट पर मिलती है यह सुविधा?
दुनिया के कई बड़े एयरपोर्ट अब यात्रियों को आरामदायक लेओवर देने के लिए ऐसी सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं. इनमें प्रमुख हैं -  सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट, दक्षिण कोरिया का इंचियोन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अबू धाबी,  एम्स्टर्डम शिफोल, दुबई, हेलसिंकी, म्यूनिख

अगर आपकी अगली इंटरनेशनल यात्रा में लंबा लेओवर है, तो एयरपोर्ट की कुर्सियों पर रात बिताने की बजाय स्लीपिंग पॉड एक बेहतर विकल्प हो सकता है. हालांकि बुकिंग से पहले किराया और उपलब्धता जरूर जांच लें, क्योंकि अलग-अलग एयरपोर्ट पर इसकी कीमत और सुविधाएं अलग हो सकती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement