scorecardresearch
 

नूपुर तलवार को मिलेगी बेल या फिर जेल?

आरुषि हत्याकांड में आरुषि की मां नूपुर तलवार को दो रातें जेल में बितानी पड़ी हैं. नूपुर तलवार की नियमित जमानत याचिका पर बुधवार को फैसला आ सकता है.

Advertisement
X
नूपुर तलवार
नूपुर तलवार

आरुषि हत्याकांड में आरुषि की मां नूपुर तलवार को दो रातें जेल में बितानी पड़ी हैं. नूपुर तलवार की नियमित जमानत याचिका पर बुधवार को फैसला आ सकता है.

मंगलवार को हुई सुनवाई के बाद जज ने फैसला बुधवार के लिए सुरक्षित रख लिया था. अगले चंद घंटों में ही यह फैसला हो जाएगा कि नूपुर जेल में ही रहेंगी या फिर उन्हें बेल मिलेगी.

बेटी के कत्ल का आरोप ढो रही नूपुर लगातार दो रातें जेल में गुजार चुकी हैं. बीती रात नूपुर ने रात को भोजन करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया और फिर सोने की कोशिश की. साथी कैदियों ने बताया कि नूपुर रातभर बेचैनी में करवटें बदलती रहीं. सुबह उठने के बाद उन्हें चाय के साथ गुड़ और चना दिया गया. जेल में बितायी दो रातों के बाद अब इंतजार है जज के फैसले का.

मंगलवार को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज की कोर्ट में जमानत याचिका पर हुई बहस में नूपुर की ओर से दलील दी गयी कि उन्हें गलत फंसाया गया है. वो इस केस में आवेदक थी. चाहे नार्को टेस्ट हो, या ब्रैन मैपिंग, चाहे डीएनए फिंगरप्रिंट हों या फिर कोई और टेस्ट, हर टेस्ट में वो क्लीन पाईं गई.

Advertisement

नूपुर ने अपने बचाव में कुछ जज्बाती दलीलें भी दीं थी. नूपुर ने कहा था कि वो जिस समाज से आती हैं, वहां ऐसा गुस्सा नहीं होता कि कोई अपनी बेटी का कत्ल कर दे. नूपुर ने ये भी कहा कि केस में उनका नाम जांच एजेंसी ने नहीं, बल्कि कोर्ट ने जोड़ा है, जबकि वो हर टेस्ट में खरी उतरी हैं.

नूपुर की दलीलों का सीबीआई ने पुरजोर जवाब दिया. सीबीआई ने कहा कि तलवार दंपति ने सीन ऑफ क्राइम को ड्रेसअप किया. उनके कपड़ों पर खून के निशान नहीं के बराबर मिले. ये आसामान्य है. कहीं कोई फिंगरप्रिंट ना मिलने की वजह ग्लब्स का इस्तेमाल हो सकता है. सीबीआई ने कहा कि परिस्थितिजन्य सबूत इनके खिलाफ हैं और इनके बाहर रहने से साक्ष्य को नुकसान पहुंच सकता है.

यकीनन अगले चंद घंटे नूपुर तलवार के लिए बेहद अहम है. देखने वालों की भी सांसे अंटकी हैं कि उन्‍हें जेल होगी या बेल?

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement