ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात के बाद कहा कि पर उन्होंने अपने सभी विकल्पों को खुला रखा है.
बनर्जी ने कहा कि का नाम तय हो जाने के बाद उनकी पार्टी इस बारे में विचार करेगी. पीएम से मुलाकात के बाद बनर्जी ने कहा, 'राष्ट्रपति चुनाव पर हमारे सभी विकल्प खुले हैं.
अभी इस चुनाव में काफी समय बचा है और उम्मीदवार तय हो जाने पर हम इस बारे में विचार करेंगे.'
बनर्जी ने हालांकि, इससे इंकार किया राष्ट्रपति चुनाव पर उनकी प्रधानमंत्री से बातचीत हुई.
केंद्र के ऋण पर ब्याज देने में समयसीमा की छूट देने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री से मिलने वाली बनर्जी ने कहा कि वह अपने अनुरोध पर सरकार के जवाब का कुछ दिनों तक प्रतीक्षा करेंगी और इसके बाद फैसला लेंगी कि आगे क्या करना है.