scorecardresearch
 

India’s famous Heart-shaped Island: भारत का हार्ट शेप आइलैंड देख भूल जाएंगे मालदीव-थाईलैंड, हनीमून कपल्स के लिए है बेस्ट

अगर आप हनीमून या रोमांटिक ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको मालदीव जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारत में ही आपको विदेश जैसा नजारा देखने को मिलेगा. आप भारत के इकलौते हार्ट शेप आइलैंड जा सकते हैं, दिल के आकार वाला यह खूबसूरत द्वीप साफ समुद्र, स्कूबा डाइविंग और शांत माहौल के लिए दुनियाभर के पर्यटकों को अट्रैक्ट करता है.

Advertisement
X
कर्नाटक के पास एक खास द्वीप है. (PHOTO:AI)
कर्नाटक के पास एक खास द्वीप है. (PHOTO:AI)

India’s famous Heart-shaped Netrani Island: गर्मियों की छुट्टियों या वीकेंड ट्रिप की बात आते ही ज्यादातर लोग थाईलैंड, मालदीव या अंडमान जैसी जगहों का रुख करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में भी एक ऐसी अनोखी और खूबसूरत जगह मौजूद है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और एडवेंचर एक्टिविटी की वजह से किसी विदेशी डेस्टिनेशन से कम नहीं है. 

वैसे तो दुनिया में काफी सारे आइलैंड हैं, लेकिन क्या आपने कभी हार्ट शेप वाला आइलैंड देखा है. अच्छी बात यह है कि दिल के आकार वाला यह द्वीप कहीं और नहीं बल्कि इंडिया में ही हैं. दिल वाला यह आइलैंड हनीमून कपल्स के लिए तो एकदम परफेक्ट है. आइए आपको बताते हैं कि यह आइलैंड कहां है और यहां जाने का बेस्ट समय क्या है.

हम कर्नाटक के नेतरानी आइलैंड की बात कर रहे हैं, जिसे भारत का इकलौता हार्ट शेप यानी दिल के आकार वाला द्वीप कहा जाता है. 

कहां है भारत का हार्ट शेप आइलैंड 

अरब सागर के बीचों-बीच स्थित नेतरानी आइलैंड कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में मुरुदेश्वर तट से करीब 19 किलोमीटर दूर है. ऊपर से देखने पर यह द्वीप बिल्कुल हार्ट शेप जैसा दिखाई देता है, जिसकी वजह से यह टूरिस्ट और फोटोग्राफी लवर्स के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है. इसे हार्ट शेप आइलैंड के अलावा पिजन आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है.

Advertisement

क्यों फेमस है नेतरानी आइलैंड

अगर आपको लगता है कि साफ समुद्र और रंग-बिरंगी समुद्री दुनिया देखने के लिए विदेश जाना जरूरी है, तो यह जगह आपकी सोच बदल सकती है. यहां पानी की विजिबिलिटी 25 से 30 मीटर तक रहती है, जिससे समुद्र के अंदर का नजारा बेहद साफ दिखाई देता है. 

नेतरानी आइलैंड की सबसे बड़ी खासियत यहां मिलने वाला शानदार स्कूबा डाइविंग एक्सपीरियंस है. डाइविंग के दौरान पर्यटक कोरल रीफ, बटरफ्लाई फिश, पैरट फिश, ट्रिगर फिश जैसी कई दुर्लभ समुद्री प्रजातियों को करीब से देख सकते हैं.

कई बार किस्मत अच्छी होने पर व्हेल शार्क और ओरका जैसी बड़ी समुद्री जीवों की झलक भी देखने को मिल जाती है. यही वजह है कि इसे भारत के बेहतरीन डाइविंग स्पॉट्स में गिना जाता है. भीड़भाड़ और शोर-शराबे से दूर यह द्वीप नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां का शांत वातावरण और नीला समुद्र लोगों को एक अलग ही सुकून देता है.

यहां रात को रुकना है मना

जबकि इस द्वीप पर रात में रुकने की इजाजत नहीं है, इसलिए पर्यटकों को मुरुदेश्वर में ठहरना पड़ता है. यहां से बोट के जरिए नेतरानी आइलैंड पहुंचा जा सकता है.

किस समय आना रहेगा बेस्ट

अक्टूबर से मई के बीच का समय यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, जबकि मानसून के दौरान सुरक्षा कारणों से लोगों की एंट्री बंद रहती है. अगर आप नई जगह देखने के शौकीन हैं तो भारत के इस दिल के आकार वाले खूबसूरत आइलैंड को अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement