थाईलैंड (Kingdom of Thailand) दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक खूबसूरत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश है. यह अपनी ऐतिहासिक धरोहर, समृद्ध संस्कृति, स्वादिष्ट व्यंजनों और खूबसूरत समुद्री तटों के लिए प्रसिद्ध है.थाईलैंड इंडोचाइनीज प्रायद्वीप के मध्य में स्थित है और इसके चार पड़ोसी देश हैं- उत्तर में म्यांमार और लाओस, पूर्व में कंबोडिया, दक्षिण में मलेशिया और पश्चिम में म्यांमार और अंडमान सागर.
थाईलैंड की जनसंख्या लगभग 7 करोड़ है, और इसकी राजधानी बैंकॉक (Bangkok) है, जो देश का सबसे बड़ा और सबसे अधिक विकसित शहर भी है. थाईलैंड एक संवैधानिक राजतंत्र (Constitutional Monarchy) है, जिसका अर्थ है कि यहां राजा राष्ट्राध्यक्ष होता है, लेकिन शासन व्यवस्था में प्रधानमंत्री और सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. वर्तमान में थाईलैंड के राजा महाराजा वजिरालोंगकोर्न (King Maha Vajiralongkorn) हैं.
थाईलैंड की संस्कृति बौद्ध धर्म से गहराई से प्रभावित है. देश की लगभग 95% जनसंख्या बौद्ध धर्म का पालन करती है. यहां के प्रसिद्ध त्योहारों में लॉय क्राथोंग, दीपों और जलविहार का त्योहार, सोंगक्रान, थाईलैंड का पारंपरिक नववर्ष, जिसे पानी की लड़ाई के रूप में मनाया जाता है और थाई लैंटर्न फेस्टिवल, आकाश में हजारों लालटेन छोड़ने की परंपरा शामिल है.
थाईलैंड दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है. यहां स्थित ग्रांड पैलेस, वाट अरुण और वाट फ्रा केव जैसे प्रसिद्ध मंदिर, फुकेट और क्राबी समुद्री तट शामिल है.
थाईलैंड की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन, कृषि और विनिर्माण पर निर्भर करती है. यह दुनिया में चावल और समुद्री खाद्य पदार्थों का एक प्रमुख निर्यातक है.
भारत और थाईलैंड के बीच गहरे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध हैं. थाईलैंड में हिंदू धर्म और रामायण की गहरी छाप है, जिसे वहां "रामाकियन" के रूप में जाना जाता है.
कानपुर में थाईलैंड की महिला अपसॉर्न की शिकायत पर पुलिस ने टेनरी कारोबारी मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार किया है. महिला ने इरफान पर धोखे से शादी करने, ₹55 लाख की स्पोर्ट्स बाइकें हड़पने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया. वहीं आरोपी की मां ने आरोपों को खारिज करते हुए बेटे को निर्दोष और ब्लैकमेलिंग का शिकार बताया.
कानपुर में थाई महिला अपसॉर्न की शिकायत पर टेनरी कारोबारी मोहम्मद इरफान गिरफ्तार हुआ है. महिला ने शादी में धोखे, 55 लाख रुपये की दो स्पोर्ट्स बाइकें दिलाने और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप लगाया है. इरफान की मां ने आरोपों को खारिज कर ब्लैकमेलिंग का दावा किया है.
कानपुर में थाईलैंड की महिला की शिकायत पर पुलिस ने कारोबारी मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इरफान ने खुद को अविवाहित बताकर उससे शादी की, ₹60 लाख ठगे और बाद में धर्मांतरण का दबाव बनाया. पीड़ित के घर पहुंचने पर विवाद के बाद अनवरगंज पुलिस ने मामला दर्ज किया.
कानपुर में थाईलैंड की लड़की ने इरफान नाम के लड़के पर शादी के बाद करीब 60 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है. लड़की का दावा है कि रकम वापस मांगने पर उस पर धर्म परिवर्तन, भारत में स्थायी रूप से रहने और बुर्का पहनने का दबाव बनाया गया. उसने इरफान पर पहले से शादीशुदा होने की जानकारी छिपाने का भी आरोप लगाया है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है.
नुसरत भरूचा बाली में वर्क-कम-हॉलिडे के दौरान एक दुर्घटना का शिकार हो गईं, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी सर्जरी मुंबई में की जाएगी.
नेपाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा और थाईलैंड में भारी बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. नेपाल में लैंडस्लाइड और हिमस्खलन से 23 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं यूपी में लगातार बारिश और तूफान से 60 से ज्यादा लोगों की जान गई है. कई जिलों में नदियां उफान पर हैं और हजारों मकान तबाह हो गए हैं.
बैंकॉक में दिनों की भारी बारिश के बाद बाढ़ ने हजारों लोगों को रिलीफ कैंपों में पहुंचा दिया. घुटनों तक पानी भरा है. दुकानें खाली हो गईं हैं. 52 हजार परिवार प्रभावित हैं.
बैंकॉक में भारी बारिश के बाद बाढ़ आपदा घोषित हुई. करीब 48 घंटे की बारिश से घर, दुकानें और सड़कें जलमग्न हो गईं. प्रधानमंत्री लंदन से वापस लौटे. 50 जिलों में आपदा घोषणा की गई. पानी निकालने के प्रयास जारी हैं.
ओडिशा में 5 ओरंगुटान मिलने के बाद जानवरों की तस्करी फिर चर्चा में है. लेकिन सवाल सिर्फ इन जानवरों का नहीं, बल्कि उस पूरे नेटवर्क का है, जो हजारों किलोमीटर दूर के जंगलों से जानवरों को भारत तक पहुंचाता है.
ओडिशा में 5 युवा ओरंगुटान मिलने के बाद वन्यजीव तस्करी का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क चर्चा में है. बोर्नियो और सुमात्रा से मलेशिया, थाईलैंड, म्यांमार या बांग्लादेश होते हुए भारत तक जमीन, समुद्र और हवाई रास्तों से दुर्लभ जानवर पहुंचाए जाने की संभावना सामने आई है. वीडियो में जानें इस रूट मैप में क्या खास.
Apple iPhone Duo की भारत में शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है, जबकि थाईलैंड में इसकी कीमत करीब 2.30 लाख रुपये बताई गई है. दोनों कीमतों में करीब 70 हजार रुपये का अंतर है, लेकिन बैंकॉक की फ्लाइट, होटल और अन्य खर्चों को जोड़कर ही वास्तविक बचत का आकलन किया जा सकता है.
विदेश में रहना तो हर कोई चाहता है, लेकिन वहां रहने के खर्चे के बारे में सोचकर लोग परेशान हो जाते हैं. मगर हाल ही में एक इंडियन महिला ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. उन्होंने थाईलैंड में एक महीन रहने के खर्च को मुंबई में रहने से किफायती बताया है. आइए जानते हैं कि उनका एक महीने में कितना खर्चा हुआ.
थाईलैंड के पटाया में 5 दिन की छुट्टी पूरी कर यूएसएस अब्राहम लिंकन के 5,000 नाविक और मरीन फिर समुद्र के लिए रवाना हो गए, लेकिन उनके वीडियो वायरल हैं. 286 दिन की तैनाती के बाद मिला यह ब्रेक राहत बना, जहां क्लब, हाथियों वाले कार्यक्रम और सोई 6 के नजारे सबसे ज्यादा चर्चा में रहे.
अमेरिकी नौसेना का निमित्ज-क्लास एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन थाईलैंड से रवाना हो गया. कैरियर स्ट्राइक ग्रुप-3 के प्रमुख इस युद्धपोत ने श्री राचा और पटाया इलाके में निर्धारित पोर्ट विजिट की. अमेरिकी नेवी ने बताया कि सैनिक रिचार्ज के लिए पटाया आए थे और हॉस्पिटलिटी के लिए थैंक्स भी कहा.
चीन ने USS अब्राहम लिंकन की खस्ता हालत पर तीखी टिप्पणी की है. अखबार लिखता है कि जंग को रगड़कर हटाया जा सकता है और दोबारा पेंट किया जा सकता है. लेकिन उस सिस्टम की संरचनात्मक थकान को नए पेंट से नहीं छिपाया जा सकता, जो दुनिया में अपने दबदबे को बनाए रखने के लिए सैनिक ताकत पर निर्भर है.
अनाया बांगड़ इन दिनों थाईलैंड में हैं और उन्होंने वहां से अपना ग्लैमरस अंदाज शेयर किया है. मोनोकनी में उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. पोस्ट के साथ अनाया ने लिखा कि अब वह अपने शरीर को अपना घर मानती हैं. उन्होंने इसे 'जेंडर यूफोरिया' बताया. पोस्ट पर यूजर्स ने प्यार दिखाया.
ईरान के खिलाफ लड़ रहे 5000 अमेरिकी सैनिक अब थाईलैंड के पटाया शहर पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं. इन जवानों के आने से पहले थाई अधिकारियों ने शहर में चल रहे अवैध वेश्यावृत्ति नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई सेक्स वर्कर्स को हिरासत में लिया है.
थाईलैंड के पटाया शहर में अमेरिकी सैनिकों की आमद के बाद यहां टूरिस्ट पुलिस की गश्त बढ़ा गी गई है. सर्विलांस कैमरों की जांच की जा रही है और हॉटलाइन 1155 मदद के लिए तैयार है. शहर के मेयर ने कहा कि स्थानीय कारोबारियों को कहा है कि वे नए मेहमानों से ज़्यादा पैसे न लें.
250 दिनों से अधिक की लंबी तैनाती के बाद अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन थाईलैंड पहुंचा है. इस जहाज पर लगभग 5 हजार अमेरिकी सैनिक सवार हैं, जो ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान में शामिल थे. थाईलैंड में कुछ समय रुकने के बाद ये सैनिक अमेरिका लौटेंगे. USS George Washington ने अगस्त में इसकी जगह ली थी.
भारत के पास ताजमहल, कश्मीर, राजस्थान से लेकर आध्यात्मिक और प्राकृतिक पर्यटन तक दुनिया को आकर्षित करने के लिए बहुत कुछ है. इसके बावजूद विदेशी पर्यटकों को खींचने और उनसे कमाई करने के मामले में भारत कई छोटे देशों से पीछे है.
एक महिला बार में शराब का पैसा नहीं चुका सकी. इसके बाद बारटेंडर के साथ एक समझौता हुआ. इसके तहत उसके बाल शेव कर दिए गए.