scorecardresearch
 

Travel Hacks: सूटकेस में जूते पैक करते समय होती है सिरदर्दी? आजमाएं ये 4 जादुई तरीके, बच जाएगी ढेर सारी जगह

Travel Hacks: सफर पर जाते समय सूटकेस में जूते पैक करना सबसे मुश्किल काम लगता है. क्योंकि ये बहुत जगह घेरते हैं और इनकी शेप बिगड़ने का भी डर रहता है. अगर आपको भी इस समस्या से जूझना पड़ता है, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको 4 ऐसे आसान ट्रैवल हैक्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप न सिर्फ सूटकेस में जगह बचा सकते हैं, बल्कि अपने महंगे जूतों को खराब होने और कपड़ों को गंदा होने से भी बचा सकते हैं.

Advertisement
X
जूते पैक करने के लिए आपको सही जगह चुनना बहुत जरूरी है. (Photo: ITG)
जूते पैक करने के लिए आपको सही जगह चुनना बहुत जरूरी है. (Photo: ITG)

कहीं भी घूमने जाने की एक्साइटमेंट में सभी लोग अक्सर कपड़े, टॉयलेटरीज और बाकी जरूरी सामान तो जैसे-तैसे करके बड़े आराम से पैक कर लेते हैं, लेकिन जब बारी जूतों की बारी आती है तो पूरी प्लानिंग गड़बड़ा जाती है. जूते न सिर्फ सूटकेस में सबसे ज्यादा जगह घेरते हैं, बल्कि अगर उन्हें सही तरीके से पैक न किया जाए तो वे साफ कपड़ों को गंदा कर सकते हैं, बदबू फैला सकते हैं और सफर के दौरान दबकर उनका शेप भी खराब हो सकती है. ऐसे में जूतों को पैक करना लोगों की सबसे बड़ी सिरदर्दी बन जाता है. 

अगर आप भी जूतों को पैक करते वक्त परेशान होते हैं, तो अब टेंशन छोड़ दें. आज हम आपको जूते, सूटकेस में पैक करने के कुछ कमाल के टिप्स बताने वाले हैं, जो पैकिंग में आपके काफी काम आ सकते हैं. कुछ आसान ट्रैवल ट्रिक्स अपनाकर आप अपने जूतों को सेफ रख सकते हैं, सूटकेस में जगह भी बचा सकते हैं और कपड़ों को भी साफ-सुथरा रख सकते हैं. अगर आप भी हर ट्रिप में जूते पैक करने को लेकर परेशान रहते हैं, तो ये 4 आसान टिप्स आपके बेहद काम आएंगे.

1. पैक करने से पहले जूतों को जरूर साफ करें: जूते सीधे सूटकेस में रखने की गलती न करें. सबसे पहले उनके सोल पर लगी मिट्टी और धूल साफ कर लें. इसके लिए पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद हल्के गीले कपड़े से पूरे जूते को पोंछ लें. अगर जूतों से बदबू आती है, तो उन पर जूतों डियोडोराइजर स्प्रे करें. चाहें तो रातभर जूतों के अंदर थोड़ा-सा बेकिंग सोडा डाल दें. सुबह पैक करने से पहले उसे झाड़ दें. इससे बदबू काफी हद तक दूर हो जाएगी.

2. जूतों के अंदर सामान भर दें: अगर आपके साथ सैंडल या कोई महंगे जूते हैं, तो उन्हें दबाना नहीं चाहिए. इन्हें दबने से बचाने के लिए उनके अंदर पेपर टॉवल, अखबार या पैकिंग पेपर भर दें. जगह बचानी हो तो जूतों के अंदर मोजे, बेल्ट या छोटे कपड़े भी रख सकते हैं. इससे सूटकेस की जगह का बेहतर इस्तेमाल होगा और जूतों का शेप भी बनी रहेगी.

3. हर जूते को अलग बैग में रखें: जूते कभी भी सीधे कपड़ों के साथ नहीं रखने चाहिए. उन्हें किसी शू बैग, प्लास्टिक बैग या शॉपिंग बैग में पैक करें. इससे जूतों की गंदगी और बदबू आपके साफ कपड़ों तक नहीं पहुंचेगी. अगर जगह हो, तो दोनों जूतों को अलग-अलग बैग में रखना और भी अच्छा रहता है.

4. सूटकेस में सही जगह पर रखें: जूते रखने का तरीका भी बहुत मायने रखता है. एक तरीका ये है कि जूतों को सूटकेस के किनारों पर रखें और उनका सोल कपड़ों की तरफ रखने के बजाय बाहर की तरफ रखें. दूसरा तरीका ये है कि जूतों को सबसे ऊपर रखें और उनका सोल ऊपर की ओर रहे. फिर उनके आसपास कपड़े भर दें.

Advertisement

अगर आपके सूटकेस में अलग जिप वाला कम्पार्टमेंट है, तो उसमें भी जूते रख सकते हैं. बस ध्यान रखें कि जूतों का सोल बाहर की तरफ रहे. खासकर फ्लाइट के दौरान सामान कई बार इधर-उधर फेंका जाता है, इसलिए सही पैकिंग जूतों को खराब होने से बचाने में मदद करती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement