scorecardresearch
 

Budh Gochar 2026: सावन में बुध का बड़ा राशि परिवर्तन! 5 अगस्त से मिथुन-कन्या समेत 5 राशियों के शुरू होंगे 'अच्छे दिन'

Budh Gochar 2026: क्या आप जानते हैं कि 5 अगस्त को शाम 07:58 बजे बुध देव अपनी चाल बदलकर 5 राशियों के भाग्य का ताला खोलने जा रहे हैं? आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.

Advertisement
X
बुध गोचर 2026 (Photo: ITG)
बुध गोचर 2026 (Photo: ITG)

Budh Gochar 2026 Effects: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, वाणी, संवाद और व्यापार का कारक माना जाता है. सावन के पवित्र महीने में बुध देव अपनी चाल में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं. पंचांग के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को शाम 07:58 बजे बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन से निकलकर चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में प्रवेश करेंगे.

बुध का यह गोचर 22 अगस्त 2026 तक रहेगा. जब बुद्धि और तर्क के कारक बुध भावुकता और मन की राशि कर्क में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है. हालांकि, ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह गोचर विशेष रूप से 5 राशियों के लिए बेहद शुभ और फलदायी साबित होने वाला है.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर में नई ऊंचाइयां लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में तरक्की और आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके मिलेंगे. जो लोग खुद का बिजनेस चला रहे हैं, उन्हें धन लाभ होगा और बाजार में आपकी एक नई पहचान बनेगी.

मिथुन राशि (Gemini)

बुध आपकी ही राशि से निकलकर कर्क राशि में जा रहे हैं, जिससे आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त इजाफा होगा. आपके रुके हुए काम गति पकड़ेंगे, उनमें सफलता मिलेगी. यदि आपका कोई पैसा काफी समय से अटका या फंसा हुआ था, तो उसके वापस मिलने के मजबूत योग बन रहे हैं.

Advertisement

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध होने के कारण यह गोचर आपके लिए आर्थिक और पारिवारिक मोर्चे पर शुभ रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और घर में सकारात्मकता व सुख-शांति का माहौल बना रहेगा.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए यह समय कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का रहेगा. आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरी लगन से पूरा करेंगे और उसके शानदार परिणाम भी प्राप्त होंगे. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी और सेहत सामान्य से काफी बेहतर रहेगी.

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर कई सुखद बदलाव लेकर आ सकता है. आपको किसी महत्वपूर्ण काम या रिश्ते से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. काम के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement