scorecardresearch
 

Budget Trips Near Delhi NCR: 10,000 रुपये से भी कम में घूमें दिल्ली-NCR के पास की ये 10 जगहें, हर पल बन जाएगा यादगार!

Budget Trips Near Delhi NCR: अगर आप कम बजट में वीकेंड ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं तो दिल्ली-एनसीआर के आसपास कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां 10,000 रुपये से भी कम खर्च में यादगार छुट्टियां बिताई जा सकती हैं. पहाड़, जंगल, झील और एडवेंचर का मजा लेने के लिए ये डेस्टिनेशन बेहतरीन ऑप्शन हैं.

Advertisement
X
कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली-NCR के पास की ये 10 जगहें (Photo-ITG)
कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली-NCR के पास की ये 10 जगहें (Photo-ITG)

Budget Trips Near Delhi NCR: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और कम बजट में 2-3 दिन की छुट्टी प्लान कर रहे हैं तो 10,000 रुपये से कम खर्च में कई शानदार जगहों की सैर कर सकते हैं. इन डेस्टिनेशन तक पहुंचना आसान है और यहां आपको पहाड़, झील, जंगल, एडवेंचर और सुकून भरा माहौल सब कुछ मिलेगा. आइए जानते हैं ऐसी 10 खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां आप बेहद कम बजट में यादगार ट्रिप का आनंद ले सकते हैं.

उत्तराखंड का बिनसर
अगर भीड़भाड़ से दूर शांति और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं तो बिनसर आपके लिए एक बेहतरीन जगह है. यहां से हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों का शानदार नजारा देखने को मिलता है. यह जगह वीकेंड ट्रिप के लिए एकदम परफेक्ट है.

उत्तराखंड का कौसानी
दिल्ली से लगभग 417 किलोमीटर दूर स्थित कौसानी अपनी खूबसूरत वादियों और सूर्योदय के नजारों के लिए मशहूर है. यहां की ठंडी हवा और शांत माहौल आपको शहर की भागदौड़ से राहत देंगे.

हिमाचल प्रदेश का कंगोजोड़ी गांव
सिरमौर जिले में स्थित यह छोटा-सा गांव नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां के घने जंगल, पहाड़ और सुकून भरा माहौल आपका दिल जीत लेंगे.

उत्तराखंड का शिवपुरी
ऋषिकेश के पास स्थित शिवपुरी एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए शानदार जगह है. यहां रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, ट्रैकिंग और कैंपिंग जैसी कई रोमांचक एक्टिविटीज का आनंद लिया जा सकता है.

Advertisement

उत्तराखंड का पिथौरागढ़
यह जगह दिल्ली से करीब 463 किलोमीटर दूर है. पहाड़ों से घिरा पिथौरागढ़ अपने सुहावने मौसम और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है. अगर आप भीड़भाड़ से दूर सुकून भरे माहौल में समय बिताना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.

उत्तराखंड का लैंसडाउन
दिल्ली से लगभग 279 किलोमीटर दूर स्थित लैंसडाउन एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है. यहां आप जंगलों की सैर, व्यू पॉइंट्स और शांत वातावरण का आनंद ले सकते हैं.

हिमाचल प्रदेश का शोजा
हिमाचल प्रदेश की इस खूबसूरत जगह के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. भीड़भाड़ से दूर बसी यह जगह अपनी हरियाली, ऊंचे पहाड़ों और ठंडी हवाओं के लिए मशहूर है. यहां आकर आपको ऐसा महसूस होगा, जैसे किसी फिल्मी लोकेशन पर पहुंच गए हों.

राजस्थान का अलवर
राजस्थान का अलवर अपनी ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. यहां बाला किला, सरिस्का टाइगर रिजर्व और सिलीसेढ़ झील जैसी कई शानदार जगहें घूमने लायक हैं.

राजस्थान का केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (भरतपुर)
पक्षियों को करीब से देखने का शौक है तो भरतपुर की यह बर्ड सैंक्चुअरी जरूर जाएं. यहां देश-विदेश से आने वाले हजारों प्रवासी पक्षी देखने को मिलते हैं. यह जगह नेचर और फोटोग्राफी करने वालों के लिए बेहद खास है.

Advertisement

चंडीगढ़
अगर आप पहाड़ों की बजाय एक साफ-सुथरे और खूबसूरत शहर की सैर करना चाहते हैं तो चंडीगढ़ आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. यहां सुखना लेक, रॉक गार्डन, सेक्टर-17 मार्केट और आसपास एडवेंचर एक्टिविटी का भी मजा लिया जा सकता है.

10,000 रुपये में कैसे हो जाएगी ट्रिप?
अगर आप ट्रेन, बस या अपनी कार से यात्रा करते हैं और बजट होटल या होमस्टे में रुकते हैं तो 2-3 दिन की यात्रा आसानी से 10,000 रुपये से कम में पूरी की जा सकती है. ऑफ-सीजन में होटल और यात्रा का खर्च और भी कम हो सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement