scorecardresearch
 

August Low Budget Trip: सिर्फ ₹5000 में अगस्त में घूम आएं भारत की ये खूूबसूरत जगहें, मानसून में लगती हैं जन्नत

अगस्त के लॉन्ग वीकेंड पर मानसून का मजा लेने के लिए भारत में कई शानदार बजट-फ्रेंडली जगहें मौजूद हैं. कर्नाटक के हम्पी और गोकर्ण से लेकर एमपी के ओरछा, महेश्वर और राजस्थान के बूंदी तक, आप ₹2,500 से ₹5,000 के बजट में प्रकृति और इतिहास का अनूठा संगम एक्सप्लोर कर सकते हैं.

Advertisement
X
बारिश में कुछ जगहें लो बजट में हो सकती हैं.  (PHOTO:AI)
बारिश में कुछ जगहें लो बजट में हो सकती हैं. (PHOTO:AI)

August Low Budget Trip: मानसून में घूमने का भी अपना एक अलग मजा होता है, खासतौर पर उन लोगों को जिन्हें बारिश में भीगना बहुत अच्छा लगता है. अगर आप अगस्त के लॉन्ग वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां कम बजट में शानदार छुट्टियां बिताई जा सकती हैं.

भारत में कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जो बारिश के मौसम में किसी जन्नत से कम नहीं लगती हैं. राजस्थान से लेकर मेघालय तक अगस्त ट्रिप के लिए कई हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां आपको परिवार या दोस्तों संग जरूर घूमने जाना चाहिए. मानसून के दौरान इन जगहों की प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है और सबसे अच्छी बात इन जगहों की शांति आपको अलग ही सुकून का अहसास कराती है.

कर्नाटक का हम्पी

कर्नाटक के हम्पी में भी आप बारिश के मौसम में घूम सकते हैं, यह जगह उन लोगों को बहुत अच्छी लगती है. जो इतिहास और नेचर पसंद करते हैं, क्योंकि यहां प्राचीन मंदिर, विशाल चट्टानें और हरियाली देखने लायक होती है. 2 से 3 दिन की यात्रा करीब 3,000 से 5,000 रुपये में पूरी हो सकती है.

मध्य प्रदेश का ओरछा

Advertisement

मध्य प्रदेश का ओरछा भी अगस्त के महीने में घूमने लायक बन जाता है. ओरछा अपनी ऐतिहासिक इमारतों, किलों और बेतवा नदी के लिए मशहूर है, यहां का शांत माहौल सुकून देता है. इस ट्रिप का खर्च लगभग 2,500 से 4,500 रुपये तक आता है.

गुजरात का सापुतारा

गुजरात का एकमात्र और बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन सापुतारा भी आप अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.  बारिश के मौसम में यहां झरने, झील और ठंडी हवाएं पर्यटकों को खूब अट्रैक्ट करती हैं. यहां घूमने का बजट 2,800 से 5,000 रुपये के बीच रहता है.

कर्नाटक का गोकर्ण

अगर आपको समुद्र किनारे समय बिताना पसंद है, तो कर्नाटक स्थित गोकर्ण भी आपके लिए बहुत अच्छी जगह है. यहां ओम बीच, कुडले बीच और पैराडाइज बीच जैसी जगहें काफी पॉपुलर हैं. 2 से 3 दिन की यात्रा 3,500 से 5,000 रुपये में हो सकती है.

मध्य प्रदेश का महेश्वर

अगर आप यूपी के बनारस की जगह इस बार कुछ अलग एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आप मध्य प्रदेश का महेश्वर जा सकते हैं. यह नर्मदा नदी के किनारे बसा एक खूबसूरत शहर है. यहां का महेश्वर किला, अहिल्या घाट और महेश्वरी साड़ियां यहां आने वाले लोगों को खूब पसंद आती हैं. इस ट्रिप का खर्च करीब 2,500 से 4,500 रुपये तक होता है.

राजस्थान का बूंदी

Advertisement

राजस्थान का बूंदी भी कम बजट में घूमने के लिए शानदार जगह है और यहां आपक राजस्थानी खाने का भी अलग मजा मिलेगा. यहां का तारागढ़ किला, बूंदी पैलेस और रानीजी की बावड़ी देखने लायक हैं. यहां भी लगभग 2,500 से 4,500 रुपये में आराम से घूम सकते हैं.

अगर आप इस लॉन्ग वीकेंड में कम खर्च में यादगार यात्रा करना चाहते हैं, तो इन जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें. होटल और टिकट पहले से बुक करने पर खर्च और भी कम हो सकता है. साथ ही, मानसून के मौसम को देखते हुए रेनकोट और जरूरी सामान साथ रखना न भूलें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement