कर्नाटक राज्य में स्थित हम्पी (Hampi, Karnataka) भारत के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों में से एक है. यह स्थान तुंगभद्रा नदी के तट पर बसा हुआ है और कभी महान विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था. आज हम्पी अपने भव्य खंडहरों, मंदिरों और अद्वितीय स्थापत्य कला के लिए विश्वभर में जाना जाता है. इसकी ऐतिहासिक महत्ता के कारण इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त है.
हम्पी का इतिहास 14वीं से 16वीं शताब्दी के बीच के विजयनगर साम्राज्य से जुड़ा है, जिसकी स्थापना हरिहर और बुक्का ने की थी. अपने स्वर्णिम काल में यह शहर व्यापार, संस्कृति और कला का प्रमुख केंद्र था. कहा जाता है कि उस समय हम्पी दुनिया के सबसे समृद्ध शहरों में गिना जाता था. 1565 ई. में तालीकोटा के युद्ध के बाद इस महान नगर का पतन हुआ, लेकिन इसके अवशेष आज भी उसकी भव्यता की कहानी कहते हैं.
हम्पी में देखने योग्य प्रमुख स्थलों में विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर, हजार राम मंदिर, कमल महल और हाथीखाना शामिल हैं. विट्ठल मंदिर का पत्थर से बना रथ और उसके संगीतमय स्तंभ विशेष आकर्षण हैं. वहीं विरुपाक्ष मंदिर आज भी एक सक्रिय पूजा स्थल है और श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है.
प्राकृतिक दृष्टि से भी हम्पी अत्यंत सुंदर है. चारों ओर फैले विशाल शिलाखंड, पहाड़ियां और तुंगभद्रा नदी इसे एक अलग ही पहचान देते हैं. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहाँ का दृश्य बेहद मनमोहक होता है, जो पर्यटकों और फोटोग्राफरों को खास तौर पर आकर्षित करता है.
आज हम्पी इतिहास प्रेमियों, वास्तुकला के विद्यार्थियों और पर्यटकों के लिए एक अनूठा स्थल है. यह न केवल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है, बल्कि हमें हमारे गौरवशाली अतीत से भी जोड़ता है.
Best Places to Visit in Diwali: दिवाली पर घर नहीं जा रहे हैं तो छुट्टियों में घूमने का प्लान बना सकते हैं. हम्पी की प्राचीन धरोहरों से लेकर मुन्नार की हरी-भरी पहाड़ियों और पुडुचेरी के खूबसूरत समुद्र तटों तक, भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप दोस्तों, पार्टनर या अकेले यादगार पल बिता सकते हैं.
Ancient Historical Monuments: भारत में कई ऐसे ऐतिहासिक स्मारक हैं जो 1000 साल से भी ज्यादा पुराने होने के बावजूद आज तक अपनी खूबसूरती और भव्यता के लिए मशहूर हैं. सांची के स्तूप से लेकर एलोरा के कैलाश मंदिर तक, इनकी अनोखी बनावट और बारीक नक्काशी प्राचीन भारत की कला और वास्तुकला की झलक दिखाती है.
Best places to Visit in November: नवंबर का महीना घूमने-फिरने के लिए अच्छा माना जाता है. इस दौरान आप राजस्थान के रेगिस्तान से लेकर केरल के बैकवॉटर और पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं. आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप नवंबर में यादगार पल बिता सकते हैं.
Dussehra 2026 Long Weekend: अक्टूबर के सुहाने मौसम में कहीं घूमने का सोच रहे हैं तो दशहरे की छुट्टी पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं. आज हम आपको ऐसी 5 जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप सुकून के साथ अपनी छुट्टियां एंजॉय कर सकते हैं.
Offbeat October Destinations: हिमाचल और उत्तराखंड के अलावा भी भारत में कई खूबसूरत जगहे हैं, जहां अक्सर लोग जाते ही नहीं है. अक्टूबर में आप इन ऑफबीट लोकेशन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं, क्योंकि बारिश के बाद यहां की नेचुरल ब्यूटी दोगुना हो जाती है.
Offbeat Places to Visit in October: अगर आप अक्टूबर में परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको अक्टूबर के सुहाने मौसम में घूमने की ऐसी ऑफबीट डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे, जहां आप सुकून के साथ नेचर के बीच अपनी छुट्टियां एंजॉय कर सकते हैं.
Best Places to Visit in October in South India: अगर आप अक्तूबर में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो साउथ इंडिया आपके लिए बेस्ट हो सकता है. यहां की हरियाली, पहाड़ और समुद्र किनारे की खूबसूरती आपका सफर यादगार बना सकती है. आज हम आपको यहां की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं.
Budget Friendly Travel Destinations: अगर आप घूमने के शौकीन हैं लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो देश में ऐसी कई जगहें हैं जहां कम बजट में भी अच्छी ट्रिप की जा सकती है. इन जगहों पर आपको पहाड़, समुद्र, मंदिर, ऐतिहासिक इमारतें और खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे.
Best Places to Visit in September: अगर आप सितंबर में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत की इन खूबसूरत जगहों को अपनी ट्रेवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. मानसून के बाद यहां हरियाली, फूलों और खूबसूरत नजारों के साथ ट्रेकिंग और घूमने का भी मजा मिलेगा.
Best Places to Visit in India: भारत में ऐसी कई खूबसूरत और अनोखी जगहें हैं, जहां पहुंचकर आपको विदेश जाने का ख्याल भी नहीं आएगा. कहीं ऐतिहासिक इमारतें हैं तो कहीं समुद्र, पहाड़ और सफेद नमक का रेगिस्तान आपका मन मोह लेंगे.
अगस्त के लॉन्ग वीकेंड पर मानसून का मजा लेने के लिए भारत में कई शानदार बजट-फ्रेंडली जगहें मौजूद हैं. कर्नाटक के हम्पी और गोकर्ण से लेकर एमपी के ओरछा, महेश्वर और राजस्थान के बूंदी तक, आप ₹2,500 से ₹5,000 के बजट में प्रकृति और इतिहास का अनूठा संगम एक्सप्लोर कर सकते हैं.
कर्नाटक के हम्पी की उस काली रात ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था. सनापुर झील के किनारे गिटार बजाते और तारे निहारते सैलानियों को क्या पता था कि पेट्रोल मांगने के बहाने मौत और दरिंदगी उनका रास्ता देख रही है. कोर्ट ने इस 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' मामले में जो फैसला सुनाया है, वह एक बड़ा सबक है.
कर्नाटक में विदेशी महिला के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले में इंसाफ हो गया है. गंगावती सिविल कोर्ट ने इस घिनौने अपराध को 'रेयर ऑफ द रेयरेस्ट' की श्रेणी में रखते हुए तीनों दोषियों को मौत की सजा सुनाई है. इस वारदात ने न केवल अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी थीं, बल्कि पर्यटन को भी गहरे जख्म दिए थे.