विनोद श्रीधर तावड़े (Vinod Tawde) महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता हैं. अगस्त 2026 में उनको उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद हैं.
तावड़े 12वीं और 13वीं लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की समन्वय समिति के प्रमुख सदस्य रहे थे. 2024 लोकसभा चुनाव के बाद उनका नाम पार्टी के महासचिव के लिए सामने आया है.
विनोद तावड़े स्कूली शिक्षा, उच्च और तकनीकी शिक्षा, खेल और युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास के साथ-साथ मराठी भाषा (भाषा) और संस्कृति मंत्री रहे. महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य के रूप में यह उनका लगातार तीसरा कार्यकाल है. इससे पहले, वे महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता थे.
विनोद तावड़े का जन्म 20 जुलाई 1963 को मुंबई के गिरगांव इलाके में हुआ था. विनोद तावड़े सथाये कॉलेज (जिसे पहले 'पारले कॉलेज' के नाम से जाना जाता था) से हायर सेकेंडरी स्कूल पास आउट हैं. इसके बाद, उन्होंने ज्ञानेश्वर विद्यापीठ से पढ़ाई की.
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 'मिशन 2027' की कमान विनोद तावड़े और उनके चार नए सह-प्रभारियों को सौंपी है. गुजरात, महाराष्ट्र और झारखंड से आए इन रणनीतिकारों के जरिए पार्टी ने सोशल इंजीनियरिंग और 403 सीटों के माइक्रो-मैनेजमेंट पर फोकस कर सत्ता की हैट्रिक लगाने का बड़ा दांव चला है.
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की टीम का ऐलान कर दिया है. इस संगठनात्मक फेरबदल में अनुभवी नेताओं और नए चेहरों को रणनीतिक रूप से तैनात किया गया है.
बीजेपी ने 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना और विनोद तावड़े को यूपी की जिम्मेदारी मिली है. वहीं बिहार के कई नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं. हरीश द्विवेदी बिहार प्रभारी बनाए गए हैं.
2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में 'सत्ता की हैट्रिक' लगाने के लिए बीजेपी ने डैमेज कंट्रोल का बड़ा अभियान शुरू कर दिया है. पार्टी के दिग्गज नेता नितिन नवीन और विनोद तावड़े प्रदेशभर में बंद कमरे में पूर्व विधायकों और सांसदों के साथ बैठकें कर सियासी नब्ज टटोलने में जुटे हैं.
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नाराज नेताओं और सहयोगी दलों के साथ दूरियां कम करने में जुटी है. CM योगी आदित्यनाथ ने अदिति सिंह से मुलाकात की, जबकि बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने संजय निषाद से मुलाकात की.
बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े यूपी के दौरे पर हैं. वे विधायकों के कामकाज को लेकर फीडबैक लेंगे. बताया जा रहा है कि इस बार उनका फोकस अवध और पूर्वांचल के सियासी माहौल को समझने पर रहेगा. इसके साथ ही संभावित प्रत्याशियों को लेकर स्थानीय संगठन और कार्यकर्ताओं की राय पर भी चर्चा होगी.
UP Election 2027 :2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और संघ ने मिशन 403 की तैयारी शुरू कर दी है. लखनऊ के बाद अब गोरखपुर, अयोध्या और प्रयागराज में क्षेत्रीय बैठकों के जरिए हर विधानसभा सीट का फीडबैक जुटाया जाएगा. आखिर क्या है बीजेपी का सीट-दर-सीट प्लान? देखिए पूरी रिपोर्ट.
उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां अभी से तेज हो गई हैं. इसी सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उत्तर प्रदेश उप-प्रभारी विनोद तावड़े अपने तीसरे यूपी दौरे पर लखनऊ पहुंचे हैं. इस दौरे के दौरान उनका मुख्य उद्देश्य अवध, पूर्वांचल और प्रयागराज संभाग में जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को मजबूत करना है.
उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 को लेकर लखनऊ में संघ और बीजेपी की हाई-लेवल समन्वय बैठक में विपक्ष के नैरेटिव में फंसने के बजाय अपनी उपलब्धियां गिनाने का गुरुमंत्र दिया गया. पेपर लीक, UGC और प्रशासनिक सुस्ती जैसे मुद्दों पर मंथन कर निचले स्तर पर समन्वय मजबूत करने और बूथ स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने की रणनीति तय की गई.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से 'मिशन 2027' का आगाज बीजेपी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े कर रहे हैं. 62 विधानसभा सीटों की नब्ज टटोलने का मैराथन अभियान, संगठन के मंथन, असंतुष्ट नेताओं से सीधे संवाद और कमजोर बूथों को दुरुस्त कर बीजेपी पूर्वांचल के इस सबसे मजबूत दुर्ग में अपनी हैट्रिक पक्की करने की बिसात बिछा रही है.
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की फतह के लिए बीजेपी और आरएसएस ने मिलकर चक्रव्यूह रचना शुरू कर दिया है. यूपी प्रभारी विनोद तावड़े अवध से लेकर पूर्वांचल तक के कमजोर इलाकों की नब्ज टटोलेंगे और आंतरिक कलह व नाराजगी दूर करने का खाका तैयार करेंगे.
उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनावों में मिले झटके के बाद भाजपा 'हाइपर-लोकल' मोड में आ गई है और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए 'रिकवरी प्लान' पर काम कर रही है. इसके तहत पार्टी ने उन 18,900 बूथों की पहचान की है जहां उसका जनाधार खिसका है, ताकि ग्रामीण इलाकों और सामाजिक समीकरणों को सुधारकर वापसी की जा सके.
यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व मैदान में उतरने जा रहा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष हारी हुई सीटों का फीडबैक लेने के साथ सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति बनाएंगे.
यूपी चुनाव 2027 की सियासी जंग का ट्रेलर शुरू हो गया है। बीजेपी के नए यूपी प्रभारी विनोद तावड़े के PDA वाले बयान पर अखिलेश यादव ने 'P से PAGAL' कहकर तीखा पलटवार किया। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बड़ा चुनावी ऐलान करते हुए कहा कि सपा सरकार बनने पर सम्राट अशोक जयंती पर सरकारी छुट्टी दी जाएगी। इसके अलावा योगी सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण, AI वीडियो और सांप्रदायिक राजनीति को लेकर भी जमकर हमला बोला। आखिर इस बयान युद्ध के पीछे 2027 की क्या रणनीति है? देखिए पूरी रिपोर्ट।
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अभी से बिसात बिछाना शुरू कर दिया है. यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने अपने दो दिवसीय दौरे में संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने, हर बूथ को मजबूत करने और सपा के 'PDA' का तोड़ निकालने के लिए ठोस रणनीतिक ब्लूप्रिंट तैयार किया है.
अखिलेश यादव ने बीजेपी नेता विनोद तावड़े के ‘पराया धन अपना’ बयान पर पलटवार किया. उन्होंने तावड़े को पागल तक कह दिया. अखिलेश ने बीजेपी पर धन के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया. उन्होंने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में सपा और सहयोगियों की जीत का दावा किया.
उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने वरिष्ठ रणनीतिकार विनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी बनाकर सपा के 'PDA' चक्रव्यूह को ध्वस्त करने की जिम्मेदारी सौंपी है. शांत कार्यशैली और बूथ स्तर के माइक्रो-मैनेजमेंट में माहिर तावड़े के सामने बीजेपी के बिखरे हुए वोट बैंक को दोबारा साधने और अमित शाह जैसा करिश्मा दोहराने की बड़ी चुनौती होगी.
एबीवीपी से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले विनोद तावड़े ने 2019 में चुनाव से दूरी बनाई. लेकिन खामोशी और निष्ठा के बल पर अब केंद्र में वापसी की है. अपनी बेहतरीन सांगठनिक क्षमता और चुनावी प्रबंधन के दम पर वे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश जैसे अहम राज्य के प्रभारी बने हैं.
Vinod Tawde Networth: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की कमान सौंपते हुए बीजेपी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को यूपी प्रभारी बनाया है. उनकी गिनती Maharashtra BJP के अमीर नेताओं में होती है.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है. यह फैसला अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखकर पार्टी ने लिया है. विनोद तावड़े का रिकॉर्ड काफी बेहतर रहा है. पार्टी ने उन्हें जिन राज्यों का प्रभारी बनाया है, वहां पार्टी ने अधिकांश तौर पर जीत हासिल की है.
बीजेपी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति की है. विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जबकि सतीश पुनिया को पंजाब और तरुण चुग को गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी गई है.