टेलीकॉम (Telecom) का पूरा नाम टेलीकम्युनिकेशन (Telecommunication) है. टेलिकॉम तकनीक के जरिए लोग एक-दूसरे से बातचीत कर सकते हैं, चाहे वे किसी भी शहर या देश में हों. इसमें मोबाइल नेटवर्क, लैंडलाइन, इंटरनेट, रेडियो, टेलीविज़न आदि सभी शामिल होते हैं. भारत का टेलिकॉम सेक्टर दुनिया के सबसे बड़े और तेजी से बढ़ते हुए दूरसंचार बाजारों में से एक है. पिछले दो दशकों में इसने जो क्रांतिकारी बदलाव देखे हैं, वे न केवल तकनीकी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए भी अत्यंत जरूरी साबित हुए हैं.
1990 के दशक में जहां भारत में लैंडलाइन सेवा भी सीमित थी, वहीं आज 1.1 अरब से अधिक मोबाइल कनेक्शन और करोड़ों इंटरनेट उपभोक्ता इस क्षेत्र की उपलब्धियों की गवाही देते हैं.
भारतीय टेलिकॉम मार्केट में Reliance Jio, Airtel, Vodafone-Idea, BSNL/MTNL प्रमुख हैं.
Reliance Jio आने वाले समय में रिचार्ज को महंगा कर सकता है. ब्रोकरेज फर्म ने दावा किया है कि 12% तक प्लान महंगे हो सकते हैं. हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
Airtel ने अपने प्लान्स महंगे कर दिए हैं. इसके बदले कंपनी ने इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा भी दिया है. लेकिन जाहिर है, यूजर्स की जेब पर असर पड़ेगा. आइए जानते हैं कितने महंगे हुए प्लान्स और क्या मिल रहा है फ्री.
मोबाइल रिचार्ज कराने वालों के लिए बड़ा बदलाव होने वाला है. अब 28 दिन की जगह 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान का विकल्प मिलेगा. TRAI के नए नियमों से उन यूजर्स को भी फायदा होगा, जिन्हें सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए रिचार्ज चाहिए। जानिए इस बदलाव का पूरा असर.
मोबाइल रिचार्ज में इन दिनों सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि बिना डेटा वाला प्लान नहीं मिल पाता है. इतना ही नहीं, महीने भर की वैलिडिटी के नाम पर 28 दिन ही मिलते हैं. TRAI ने कहा है कि अब इन कंपनियों को बिना डेटा वाले प्लान लाने होंगे. यानी आने वाले समय में सस्ते प्लान्स देखने को मिल सकते हैं और वैलिडिटी भी पूरी मिल सकती है.
BSNL ने जुलाई में हरियाणा के मोबाइल मार्केट में बड़ा खेल कर दिया है. कंपनी ने Jio और Airtel को पीछे छोड़ते हुए 68,560 नए यूजर्स जोड़े हैं. आखिर BSNL के साथ इतनी तेजी से क्यों जुड़ रहे हैं लोग?
जिओ ने अपनी नई जिओ प्राइम मेंबरशिप लॉन्च की है. इसकी मदद से यूजर्स बढ़ती रिचार्ज की कीमतों से बच पाएंगे. रिचार्ज पैक को एक साल तक के लिए लॉक कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बाकी दूसरे बेनिफिट्स के बारे में.
सरकार ने सिम कार्ड खरीदने के नियम में कई बदलाव किए हैं. 24 अगस्त से लागू होने की खबर है. पहले एक नाम से कई सिम खरीदे जा सकते थे, लेकिन अब कैपिंग लगा दी गई है. अगर लिमिट से ज्यादा सिम हैं तो बंद करवाना होगा.
Jio ने एक बार फिर से प्राइम प्लान लॉन्च किया है. प्लान से रिचार्ज करने के बाद 1 साल तक के लिए लोगों को टैरिफ हाइक से छुटकारा मिलेगा. हालांकि लोग इस प्लान को लेकर कन्फ्यूज हो रहे हैं. आइए इसे समझते हैं.
Jio ने एक ऐसा प्लान लॉन्च किया है जो लोगों को कन्फ्यूज कर रहा है. एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि टेलीकॉम कंपनियां अब अपने प्लान्स महंगे करने वाले हैं. इसी बीच जियो ने प्राइम को दुबारा लॉन्च किया है. कंपनी के मुताबिक इस प्लान को लेने वाले यूजर्स को एक साल तक एक ही प्राइस में रिचार्ज होगा. क्या है इसका पूरा मतलब आइए समझते हैं.
BSNL ने एक खास फोन लॉन्च किया है जिसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी दी गई है. ये फोन बिना नेटवर्क के भी चलेगा और कॉलिंग की जा सकेगी. मैसेज भी भेज सकेंगे. आइए जानते हैं क्या कुछ है इसमें खास.
TRAI और Truecaller आमने सामने हैं. दरअसल TRAI ने ट्रूकॉलर जैसे ऐप्स को 140 और 1600 सीरीज के नंबर्स को स्पैम मार्क नहीं करने को कहा है. दरअसल इस सीरीज के नंबर से बैंकिंग, इश्योरेंस और मार्केटिंग वाले कॉल्स आते हैं. ट्रूकॉलर ने कहा है कि इससे और स्कैम बढ़ेंगे.
एयरटेल ने प्रायोरिटी पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया है. ये नॉर्मल से महंगा प्लान है. कंपनी ने कहा है कि इस प्लान के यूजर्स को भीड़-भाड़ वाली जगह पर भी फास्ट इंटरनेट और कनेक्टिविटी मिलेगी.
आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने संसद में मोबाइल रिचार्ज को लेकर एक बड़ा मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि कंपनियां एक साल में 12 की जगह 13 रिचार्ज कराती हैं. महीने में 30 दिन होते हैं, लेकिन इनकी वैलिडिटी 28 ही दिन क्यों? ये भी कहा कि प्लान खत्म होने के बाद इनकमिंग कॉल्स क्यों बंद होती हैं.
आज से करोड़ों लोगों का बंद होगा WhatsApp, ये है बड़ी वजह. भारत में आज से दूरसंचार विभाग के नए टेलीकॉम साइबर सिक्योरिटी नियम, 2024 के तहत सिम बाइंडिंग व्यवस्था लागू हो रही है. इस नियम के तहत मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम कार्ड से लिंक करना अनिवार्य होगा
एयरटेल के पोर्टफोलियो में कई प्लान्स मिलते हैं. कंपनी लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले भी कई ऑप्शन देती है. खासकर अगर आपको 365 दिनों के लिए एक प्लान चाहिए हो कंपनी कई ऑप्शन देती है. कंपनी सस्ते और महंगे दोनों तरह के लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान्स ऑफर करती है.
Jio ने चुपके से एक नया प्लान पेश किया है, जो वैल्यू रिचार्ज्स का हिस्सा है. कंपनी ने 365 रुपये का रिचार्ज लॉन्च किया है, जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है. इसमें यूजर्स को डेटा, कॉलिंग और SMS के साथ ही टॉकटाइम भी मिलता है. यानी एक प्लान में कई बेनिफिट्स मिलेंगे.
एयरटेल ने अपने सभी पोस्टपेड प्लान्स के लिए अनलिमिटेड डेटा का ऐलान कर दिया है. वैसे कंपनी ये ऑफर पहले भी दे रही थी, लेकिन कुछ सर्किल तक ही सीमित था. टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, अब इस ऑफर को कंपनी ने सभी सर्किल के लिए जारी कर दिया है.
स्पैम कॉल्स को रोकने के लिए TRAI चाहता है कि टेलीकॉम कंपनियां AI डिटेक्शन बढ़ाएं. अलग अलग नंबर्स पर दिन भर में कई बार लगातार कॉल्स करने वाले नंबर्स को डिटेक्ट करके ब्लॉक किया जाए. लेकिन टेलीकॉम कंपनियां इसका विरोध कर रही हैं.
Jio 103 plan details: जियो देश का सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाला टेलीकॉम ऑपरेटर है. कंपनी के पोर्टफोलियो में कई रिचार्ज प्लान्स मिलते हैं.
Airtel 699 family plan: Airtel प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही तरह की सर्विस ऑफर करता है. कंपनी कुछ खास प्लान्स ऑफर करती है, जो चुनिंदा यूजर्स के लिए होते हैं.
Airtel Black 699 plan: Airtel के पोर्टफोलियो में कई रिचार्ज प्लान्स मिलते हैं. कंपनी कुछ खास सर्विसेस भी ऑफर करती है, जिसमें से एक के बारे में हम बात कर रहे हैं.