सुरेंद्रनगर
सुरेंद्रनगर (Surendranagar) भारत के राज्य गुजरात (Gujarat) का एक जिला है. यह जिला गुजरात राज्य के मध्य भाग में स्थित है. जिले का प्रशासनिक मुख्यालय सुरेंद्रनगर शहर है. यह जिला उत्तर में पाटण और कच्छ के रण, पश्चिम में मोरबी, दक्षिण में राजकोट और बोटाद और पूर्व में अहमदाबाद जिले से घिरा हुआ है. इसका क्षेत्रफल 10,423 वर्ग किलोमीटर है (Geographical area).
सुरेंद्रनगर जिले के अंतर्गत एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Parliamentary Constituency) और 5 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Assembly Constituency) हैं.
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक सुरेंद्रनगर जिले की जनसंख्या (Population) लगभग 17.5 लाख है और यहां हर एक वर्ग किलोमीटर में 168 लोग रहते हैं. इस जिले का लिंग अनुपात (Sex Ratio) प्रति 1000 पुरुष 930 महिला है. इस जिले की 72.13 फीसदी जनसंख्या साक्षर है जिसमें पुरूष साक्षरता दर 82.11 फीसदी और महिला साक्षरता दर 61.45 फीसदी है (Surendranagar Literacy).
ऐतिहासिक तौर पर सुरेंद्रनगर का उपयोग उपनिवेशवादियों द्वारा एक हिल स्टेशन के रूप में किया जाता था. सुरेंद्रनगर की शुष्क हवा तपेदिक रोगियों के लिए अभी भी गुजरात में सबसे अच्छी मानी जाती है. इस जिले में कई छोटे और मध्यम उद्यम और उद्योग मौजूद हैं, जिनमें कन्फेक्शनरी, सिरेमिक, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग प्लास्टिक, बियरिंग्स और स्पिंडल और नमक उत्पादन शामिल हैं. भारत की नमक आपूर्ति का लगभग 25 प्रतिशत सुरेंद्रनगर क्षेत्र में खनन से आता है. सुरेंद्रनगर भारत में कपास और ओटाई गतिविधियों का एक केंद्र है. यह दुनिया में शंकर कपास के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है. सुरेंद्रनगर कॉटन ऑयल एंड ऑयलसीड्स एसोसिएशन लिमिटेड, कपास के लिए एक विश्व प्रसिद्ध कारोबार एक्सचेंज है. इसकी स्थापना 1964 में हुई थी और यह भारत में पहला कॉटन फ्यूचर ट्रेडिंग एक्सचेंज है (Economy and Industries of Surendranagar).
सूरत और उसके आसपास कई अच्छे पर्यटक स्थल हैं, जिनमें धाम मंदिर, धनकी, हवामहल, कर्माड मातृ वाव और नल सरोवर प्रसिद्ध हैं (Tourist Places of Surendranagar).
जिम में लड़कियां आती थीं, चेंजिंग रूम को लेकर शिकायत पहुंची और पुलिस को शक हुआ कि कहीं कोई खेल तो नहीं चल रहा. फिर पुलिस ग्राहक बनकर जिम में एडमिशन लेने पहुंची और रात में छापा मार दिया. तलाशी में पेन ड्राइव, खाली चेक और अकाउंट डायरी मिली. पुलिस का दावा है कि पेन ड्राइव में लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हैं.
गुजरात के सुरेंद्रनगर शहर के सरकारी स्कूल नंबर 2 में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील के अनाज में कीड़े और कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया. चना, गेहूं और चावल में जिंदा कीड़े पाए जाने का आरोप है. माता-पिता और स्थानीय लोगों ने खराब अनाज भेजने वाले जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई और बच्चों की सेहत पर नजर रखने की मांग की है.
गुजरात के सुरेंद्रनगर के सरकारी स्कूल नंबर 2 में मिड-डे मील के चना, गेहूं और चावल में जिंदा कीड़े मिलने का आरोप है. अभिभावकों ने विरोध जताकर खराब अनाज बदलने और जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की. अधिकारी ने अनाज खराब होने की बात मानते हुए उसे अलग कर दिया.
सुरेंद्रनगर में तरनेतर मेले के रूरल ओलंपिक्स में हुआ लड्डू कॉम्पिटिशन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा. 28 प्रतियोगियों के बीच विंचिया के बलवंतभाई राघवानी ने 30 मिनट में 28 लड्डू खाकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता. 25 से 75 साल की उम्र के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. विजेता को 2 हजार रुपये का कैश प्राइज मिला.
गुजरात के सुरेंद्रनगर में तरनेतर मेले के रूरल ओलंपिक्स में लड्डू कॉम्पिटिशन हुआ. 28 प्रतिभागियों के बीच बलवंतभाई राघवानी ने 30 मिनट में 28 लड्डू खाकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता. विजेता को 2 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला. वीडियो में जानें इस कॉम्पिटिशन से जुड़ी सभी बातें और क्या इनाम मिला.
गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 147 छात्राएं संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गईं. सभी छात्राओं को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्वास्थ्य विभाग ने खाने के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं. अधिकारियों के मुताबिक सभी छात्राओं की हालत फिलहाल स्थिर है.
ये कहानी गुजरात के सुरेंद्रनगर की है. यहां रहने वाले एक युवक की दोस्ती गे-डेटिंग एप पर कुछ युवकों से हुई. चैटिंग के साथ बातचीत आगे बढ़ी तो मिलने का प्लान बना. युवक मिलने के लिए तैयार हो गया. उसे लगा कि स्क्रीन के पीछे कोई ऐसा शख्स है, जो उसकी भावनाओं को समझता है. लेकिन तय मुलाकात की जगह पर पहुंचते ही पूरी कहानी बदल गई.
गुजरात के सुरेंद्रनगर में शांतिगिरी गोस्वामी हत्याकांड का अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 8 महीने बाद खुलासा कर दिया. पत्नी जागृति ने अपने प्रेमी कांतिलाल संग मिलकर हत्या की थी, लाश ठिकाने लगाने में चौथे प्रेमी दीपक की मदद ली. पढ़िए इस जघन्य जुर्म की कहानी...
गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने मंदिर में पूजा करने जा रहे कई लोगों को कुचल दिया. जिससे 7 की मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गुजरात में पंद्रह सौ करोड़ के जमीन घोटाले मामले में ईडी ने कई अधिकारियों पर कार्रवाई की है. इसके साथ ही यूपी समेत बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हो रहे हमलों के विरोध में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन हुए. इस बुलेटिन में गुजरात की अन्य राजनैतिक और सामाजिक खबरें देखें.
गुजरात के सुरेंद्रनगर में डंपर और कार की टक्कर में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल है. हादसा जेजरी गांव के पास हुआ जब कार मालवण से सुरेंद्रनगर की ओर जा रही थी. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है.
सुरेंद्रनगर के सरा-ध्रांगध्रा मार्ग पर देर रात एक कार पुल से गिर गई. कार में पांच लोग सवार थे और महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था. हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि इलाज के दौरान एक और महिला ने दम तोड़ दिया. पुल पर निर्माण कार्य चल रहा था, तभी ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया.
गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. झमर और देदादरा गांवों के बीच दो कारों की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद एक कार सड़क किनारे जा गिरी और उसमें आग लग गई. भीषण आग में दो बच्चों समेत सात लोग जिंदा जलकर मौत के शिकार हो गए, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है.
गुजरात के सुरेंद्रनगर से पुलिस की संवेदनहीनता का मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पुलिस ने शख्स को तब पीट दिया जब वो अस्पताल की लापरवाही की वजह से मरीज की जान जाने पर सवाल पूछ रहा था. तीमारदार की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. देखें गुजरात आजतक.
गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में लिंबडी-राजकोट हाईवे पर डंपर और मिनी ट्रैवलर की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसा मोरवड गांव के पास पुल पर हुआ. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा और जांच शुरू कर दी है.
गुजरात के सुरेंद्रनगर में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए. यह हादसा चोटिला के पास हुआ. यहां पिकअप वैन सोमनाथ जा रही थी, तभी ट्रक से टकरा गई. हादसे के पीछे ट्रक चालक की लापरवाही बताई जा रही है, जिसने अचानक ट्रक मोड़ लिया था.
सुरेंद्रनगर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां मवेशी चरा रहे दो चरवाहों को एक छोटी बच्ची जमीन में दबी मिली, जिसमें बच्ची का मुंह जमीन से बाहर था. शरीर के बाकी सारे अंग जमीन के नीचे थे. यह देखने के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी. फिर बच्ची को अस्पताल ले जाया गया. साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई.
गुजरात के सुरेंद्र नगर में सरकारी स्कूल के बच्चों की टीशर्ट पर वीर सावरकर की फोटो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. कांग्रेस ने इसको लेकर सवाल खड़े किए हैं. पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह गलत है. इसके बाद बीजेपी ने भी पलटवार किया. देखें गुजरात आजतक.
गुजरात के सुरेंद्र नगर जिले से बड़े पैमाने पर कार्बोसेल और सफेद मिट्टी की खदानों से चोरी के कई मामले सामने आए हैं. इस दौरान कार्बोसेल खदानों में अवैध खनन के दौरान कई मजदूरों की मौत भी हो चुकी है. ताजा मामला मुली तहसील से सामने आया है. यहां कार्बोसेल की एक खदान में खनन के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई.
लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है. लोकसभा चुनाव के बीच पीएम मोदी ने गुजरात के आणंद में रैली के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं. गुजरात के सुरेंद्र नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा कर रहे हैं. देखें लाइव
लोकसभा चुनाव 2024 बेहद नज़दीक हैं. नरेंद्र मोदी की अगुआई में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरा ज़ोर लगा रही है. वहीं, विपक्षी दल भी उलटफेर करने की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं. चुनाव से पहले गुजरात की सुरेंद्रनगर लोकसभा सीट बगल पर क्या हैं सियासी समीकरण, वीडियो में जानिए. (रिपोर्ट: कौशिक कांठेचा)