स्पेन (Spain) दक्षिण-पश्चिमी यूरोप में स्थित एक देश है. यह इबेरियन प्रायद्वीप का बड़ा हिस्सा घेरता है और इसकी सीमा पुर्तगाल, फ्रांस और एंडोरा से लगती है. स्पेन के दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर तथा उत्तर में अटलांटिक महासागर है. इसके अलावा देश के क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलिएरिक द्वीप और अटलांटिक महासागर में कैनरी द्वीप भी शामिल हैं.
स्पेन की राजधानी मैड्रिड है, जो देश का प्रमुख राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र भी है. बार्सिलोना, वालेंसिया, सेविले, बिलबाओ और मलागा इसके अन्य प्रमुख शहरों में शामिल हैं. देश की आधिकारिक भाषा स्पेनिश है, जबकि कुछ क्षेत्रों में कैटलन, बास्क और गैलिशियन जैसी भाषाओं का भी इस्तेमाल होता है.
स्पेन का इतिहास काफी पुराना और विविध रहा है. यहां रोमन साम्राज्य का प्रभाव रहा, जबकि मध्यकाल में मुस्लिम शासन ने भी देश के बड़े हिस्से को प्रभावित किया. दक्षिणी स्पेन का अल-अंदलुस क्षेत्र इस ऐतिहासिक दौर की महत्वपूर्ण पहचान है. बाद में ईसाई राज्यों के विस्तार के साथ स्पेन में राजनीतिक बदलाव हुए और 1492 में ग्रानाडा पर कब्जे के साथ मुस्लिम शासन का अंत हुआ.
आज स्पेन एक संसदीय संवैधानिक राजतंत्र है. यहां राजा राष्ट्राध्यक्ष होते हैं, जबकि सरकार का नेतृत्व प्रधानमंत्री करते हैं. स्पेन यूरोपीय संघ, संयुक्त राष्ट्र और नाटो सहित कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों का सदस्य है.
स्पेन की अर्थव्यवस्था में पर्यटन, उद्योग, कृषि और सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. देश दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है. मैड्रिड और बार्सिलोना जैसे शहरों के अलावा समुद्र तट, ऐतिहासिक इमारतें और द्वीप बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं.
स्पेन की संस्कृति भी दुनिया भर में जानी जाती है. फ्लामेंको संगीत और नृत्य, फुटबॉल, पारंपरिक त्योहार और स्थानीय खानपान इसकी सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा हैं. स्पेनिश व्यंजन और क्षेत्रीय खाद्य परंपराएं भी काफी लोकप्रिय हैं.
भौगोलिक विविधता के कारण स्पेन में अलग-अलग क्षेत्रों का मौसम और जीवनशैली भी अलग दिखाई देती है. कहीं भूमध्यसागरीय जलवायु है, तो कुछ इलाकों में पहाड़ी और ठंडा मौसम देखने को मिलता है. यही विविधता स्पेन को यूरोप के प्रमुख देशों में एक अलग पहचान देती है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेन की सरकार पर निशाना साधते हुए मोरक्को सीमा पर ‘जीरो कंट्रोल’ का आरोप लगाया. उन्होंने सेउटा के प्रवासी संकट को दुखद बताया और प्रवासियों की बड़ी संख्या में आमद को ‘एक देश पर आक्रमण’ बताया. ट्रंप ने चेतावनी दी कि स्पेन बर्बाद हो जाएगा.
स्पेन में अचानक जमीन पर सौ से ज्यादा कबूतर मर- मरकर गिरने लगे. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें चारों तरफ सिर्फ मरे हुए कबूतर ही दिखाई दे रहे हैं.
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मोइसिस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने पुर्तगाल के लिए अपने पहले टूर्नामेंट में धमाकेदार शतक जड़ा. उन्होंने 51 गेंदों में 111 रन बनाए, जिससे पुर्तगाल ने चेकिया के खिलाफ 211/6 का स्कोर बनाया. बारिश के कारण चेकिया 8.5 ओवर में 24/5 तक ही पहुंच सका और पुर्तगाल ने DLS से 91 रन से जीत दर्ज की. यह उसकी लगातार चौथी जीत है.
स्पेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच लगातार जीतने का नया रिकॉर्ड बना दिया है. टीम ने 24 मुकाबले लगातार जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम का 21 लगातार जीत का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. स्पेन ने यह कारनामा मेन्स टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल यूरोप क्वालिफायर्स के दौरान किया और लगातार जीत का सिलसिला जारी रखा है.
भारत जर्मनी से 9 अरब डॉलर की 6 डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों का सौदा जल्द साइन करेगा. पुरानी पनडुब्बी बेड़े को बदलने की जरूरत है, लेकिन राजनीतिक जोखिम से बचाव जरूरी है.
यूरोप में भीषण गर्मी के बीच जंगलों की आग ने कई देशों में हालात बिगाड़ दिए हैं. क्रोएशिया में आग से एक व्यक्ति की मौत हुई, दर्जनों घायल हुए और करीब 2000 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया.
स्पेन सरकार ने साफ कर दिया है कि गैरकानूनी तरीके से दाखिल हुए लोगों को न तो स्यूटा में रहने दिया जाएगा, न मुख्य जमीन पर जाने दिया जाएगा, और न ही कानूनी दर्जा मिलेगा. हालांकि, जो लोग मोरक्को से स्पेन में घुसे हैं वे यूरोप के अन्य मुल्कों में भी जाने के फिराक में हैं.
स्पेन की...जहां दिनों जंगलों में लगी आग का तांडव नजर आ रहा है. तेज हवाओं ने जंगल की आग को और बेकाबू किया और देखते ही देखते आग ने जंगल के एक बड़े हिस्से को अपनी गिरफ्त में ले लिया. चारों तरफ धधकती लपटें हैं. उठता हुआ धुआं लोगों में दहशत पैदा कर रहा है. स्पेन के जंगलों में भीषण आग ने बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है. आग तेजी से फैलने की वजह से आसपास के इलाकों में चिंता बढ़ गई है.
स्पेन ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर विश्व चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया. वर्ल्ड कप अभियान के दौरान स्पेन ने पुरुष इंटरनेशनल फुटबॉल में लगातार 38 मुकाबलों तक अजेय रहने का रिकॉर्ड भी बनाया. अब स्पेन की क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.
12 अगस्त का सूर्य ग्रहण एक विचित्र खगोलीय घटना का गवाह बनने वाला है. यह अद्भुत खगोलीय घटना स्पेन के बुर्गोस प्रांत में स्थित अवेलेनोसा डे मुन्यो से दिखाई देगी. दरअसल, इस गांव से पूर्ण सूर्य ग्रहण का दुर्लभ नजारा दिखाई देगा. इसलिए इसे देखने दूर-दूर से लोग यहां एक दिन के लिए आ रहे हैं.
दुनिया में शायद ही कोई ऐसा शहर होगा जो जमीन पर जितना खूबसूरत है, आसमान से देखने पर उससे कहीं ज्यादा हैरान करने वाला लगता है. ये शहर आसमान से एक चेस बोर्ड की तरह दिखता है. इस शहर का अनोखा आर्किटेक्चर दुनिया भर के आर्किटेक्ट इंजीनियर्स के लिए एक तीर्थ स्थल जैसा है. जानिए इसका राज क्या है और ये शहर कैसे आधुनिक दौर में खुद को बदल रहा है.
80 साल पहले जो युद्धपोत दफन हो गए थे, उन्हें यूरोप की भीषण गर्मी ने फिर दुनिया के सामने ला दिया. डानुबे नदी का घटता जलस्तर सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि क्लाइमेट चेंज की गंभीर तस्वीर भी दिखा रहा है.
सेउटा में इस समय करीब 800 बच्चे बिना माता-पिता या किसी अभिभावक फंसे हैं. स्पेन के कानून के मुताबिक, बिना अभिभावक के आए नाबालिग बच्चों को विशेष संरक्षण दिया जाता है. फिलहाल कई बच्चे सरकारी संरक्षण केंद्रों में रह रहे हैं, लेकिन ये केंद्र भी अब पूरी तरह भर चुके हैं.
इस कहानी को आज कहने का सबब वो इतिहास है. जो आज के दिन ही शुरू हुआ था. बात आधा हजार साल पहले की है. जब एक जुनूनी अपने ख्वाबों की ताबीर के लिए समंदर की लहरों पर निकल चुका था.