श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh, Athlete) एक स्पोर्ट्स शूटर हैं. साथ ही वह साल 2020 से भारतीय जनता पार्टी की सदस्य भी हैं. 15 अप्रैल 2026 को सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बनें. 7 मई 2026 को बिहार कैबिनेट विस्तार हुआ जिसमें श्रेयसी सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली.
वह जमुई निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधानसभा की सदस्य हैं. बिहार चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नीतीश कुमार की सरकार में श्रेयसी कैबिनेट मंत्री बनी.
श्रेयसी डबल ट्रैप स्पर्धा में भाग लेती हैं. उन्होंने गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता है. ग्लासगो, स्कॉटलैंड में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता है. राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन श्रेयसी सिंह को राष्ट्रीय राइफल संघ ने पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम में भी चुना है.
उनका जन्म 29 अगस्त 1991 को बिहार में हुआ था. श्रेयसी के दादा कुमार सेरेंद्र सिंह और पिता दिग्विजय सिंह दोनों अपने जीवनकाल में भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष रहे थे. श्रेयसी बिहार के जमुई जिले के गिधौर की रहने वाली हैं. उनके पिता भी पूर्व केंद्रीय मंत्री थे. उनकी मां पुतुल कुमारी भी बिहार के बांका से पूर्व सांसद हैं.
श्रेयसी ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से कला की पढ़ाई की और फरीदाबाद के मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से एमबीए की.
उन्होंने जमुई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने आरजेडी के विजय प्रकाश को 41,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था.
जमुई में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को हाफ एनकाउंटर के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना पर कांग्रेस सांसद पप्पू यादव ने स्पीडी ट्रायल कर फांसी की मांग की, जबकि तेजस्वी यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला.
श्रेयसी सिंह जमुई की विधायक और बिहार सरकार की मंत्री हैं. उन्होंने शिक्षा और खेल दोनों में उत्कृष्टता हासिल की है। दिल्ली के प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़ाई के बाद, उन्होंने शूटिंग में कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडल और अर्जुन अवॉर्ड जीता. राजनीति उनके परिवार में विरासत में मिली, लेकिन उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है.
बिहार में महिला कल्याण को लेकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. तेजस्वी ने महिलाओं के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया है. वहीं, पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह ने विपक्ष की आलोचना की है.
जमुई दौरे पर पहुंचीं बिहार सरकार की खेल और आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने बातचीत के दौरान खेल, विकास पर खुलकर बात की. शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि सही व्यक्ति मिलेगा तो शादी जरूर होगी और समय आने पर आपको भी निमंत्रण दिया जाएगा.
6 December Cricketers birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पांच क्रिकेटरों का आज (6 दिसंबर) बर्थडे है. इनमें से 3 प्लेयर तो भारतीय टीम के अहम सदस्य हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. वहीं एक दिग्गज को हाल में इंग्लैंड दौरे पर टीम में मिला था. वहीं एक ने कुछ साल पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था और अब वो टीम इंडिया का सेलेक्टर है.
शपथ ग्रहण के बाद नितीश सरकार का पहला दिन है और विभागों के बंटवारे का इंतजार जारी है. कई ऐसे मंत्री हैं जिन्हें दोबारा मौका मिला है, जिससे अनुभव और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है. नई मंत्री श्रेयसी सिंह ने अपनी जिम्मेदारी का एहसास जताया और बिहार को विकास की राह पर ले जाने का संकल्प व्यक्त किया.
नीतीश कुमार के शपथग्रहण के बाद परिवारवाद का मुद्दा फिर चर्चा में है. आरजेडी ने एक पोस्ट जारी कर एनडीए नेताओं के पारिवारिक राजनीतिक संबंधों के बारे में जानकारी साझा करते हुए और आरोप लगाया कि बिहार की सत्ता संरचना राजनीतिक वंशवाद से भरी हुई है.
Nitish Kumar cabinet 2025: कॉमनेवल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाली इंटरनेशनल लेवल की शूटर भी बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री बन गई हैं. पटना के गांधी मैदान में उन्होंने शपथ ली. सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में कुल मिलाकर 26 मंत्रियों ने शपथ ली.
बिहार चुनाव से पहले राजनीति में परिवारवाद पर खूब चर्चा होती रही, लेकिन टिकट तो बांटे ही गए, एनडीए की नई सरकार में ऐसे मंत्री भी देखने को मिल रहे हैं. सम्राट चौधरी को छोड़ भी दें, तो दीपक प्रकाश और संतोष कुमार सुमन जैसे विधायकों को मंत्री बनाया है, जो परिवारवाद की राजनीतिक पृष्ठभूमि से ही आते हैं.
jamui result shreyasi singh: जमुई विधानसभा सीट से दूसरी बार श्रेयसी ने राजद के मोहम्मद शमसाद आलम को 54 हजार वोटों से हराकर जीत हासिल की हैं.
बिहार विधान चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट मिला है. वहीं जमुई सीट से शूटिंग की स्टार खिलाड़ी को दोबारा मौका दिया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम ने खिलाड़ियों से बातचीत भी की और उन्हें संबोधित भी किया. इस दौरान पीएम ने पूछा कि 'सरपंच साहब' जैसे किसी और के भी निक नेम हैं क्या? देखें इसके जवाब में शॉटगन ट्रैप शूटर और विधायक श्रेयसी सिंह ने क्या कहा.
Paris Olympic 2024 Day 5 India Schedule: पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक 2 मेडल जीत लिए हैं. यह दोनों मेडल शूटिंग में स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने ब्रॉन्ज दिलाए हैं. पांचवें दिन यानी आज निशानेबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, तीरंदाजी और घुड़सवारी में सिर्फ ग्रुप स्टेज या क्वालिफाइंग मुकाबले ही होने हैं. इस दिन कोई मेडल मैच नहीं है.