शाहजहांपुर (Shahjahanpur) भारतीय गणराज्य के प्रांत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला और शहर है. इस जिले का मुख्यालय शाहजहांपुर शहर है. यह बरेली मंडल का एक हिस्सा है. इस जिले का क्षेत्रफल 4,388 वर्ग किलोमीटर है (Geographical area).
शाहजहांपुर जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha Constituency) और छह विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं (Assembly Constituency).
शहीदगढ़ यानि शाहजहांपुर की भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में, 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर 1925 के काकोरी कांड और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन तक, महत्वपूर्ण भूमिका रही है. शाहजहांपुर महान क्रांतिकारियों रामप्रसाद बिस्मिल (Ramprasd Bismil), अशफाकउल्लाह खान और रोशन सिंह की जन्मभूमि है. इन तीनों महान स्वतंत्रता सेनानियों को काकोरी कांड के बाद अंग्रेजों ने 19 दिसंबर 1927 को फांसी दे दी थी. यह एक ऐतिहासिक जिला है जिसकी पुष्टि भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा कराए गये उत्खनन में मिले सिक्कों, बर्तनों व अन्य वस्तुओं के सर्वेक्षण से भी हो चुकी है. उत्तर वैदिक काल से लेकर वर्तमान समय तक इस जिले की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि हमेशा चर्चा में रही है (History).
यहां का कालीन उद्योग, मैक्डोनल्ड (केरू कम्पनी) शराब फैक्ट्री, और रौसर कोठी (चीनी मिल) सबसे पुराने हैं. इसी प्रकार यहां ऑर्डिनेन्स क्लोदिंग फैक्ट्री भी है जो सेना के लिये वस्त्र और पैराशूट उपलब्ध कराती है. इसके अलावा पेपर मिल, मैदा, आटा और चावल की मिलें भी यहां हैं. शाहजहांपुर-फर्रुखाबाद मार्ग पर फर्टीलाइजर फैक्ट्री भी स्थापित है जो देश भर को यूरिया सप्लाई करती है. इन सबके अलावा, यहां 4 गुणा 1200 मेगावाट क्षमता वाले ताप बिजली घर भी है जिससे पूरे उत्तर प्रदेश को बिजली मिलती है (Industries).
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक बेहद ही हैरान करने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां के पुवाया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नत्थापुर गाँव में मानवता और आस्था को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है. आरोप है कि गाँव के ही तीन युवकों ने शमशान घाट के भीतर न केवल शराब पार्टी की, बल्कि वहाँ जल रही एक मृतदेह की चिता पर मांस पकाने का भी प्रयास किया. इस घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली, पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया.
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में श्मशान घाट पर हैरान करने वाली घटना सामने आई. आरोप है कि तीन लोग शराब पीते हुए जलती हुई चिता पर बर्तन रखकर मांस पका रहे थे.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में खेत के पेड़ बेचने के बाद 60 वर्षीय रामकृपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिवार ने चार लोगों पर मारपीट और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. मामले की जांच जारी है.
शाहजहांपुर में चार पुलिसकर्मियों ने एक सर्राफा व्यापारी को फर्जी स्मैक केस में फंसाने की धमकी देकर बंधक बना लिया. आरोपियों ने व्यापारी के परिजनों से 2 लाख रुपये की रंगदारी वसूली. मामला दर्ज होने के बाद दो सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो फरार हैं.
शाहजहांपुर नगर निगम के भाजपा पार्षदों का भ्रष्टाचार की कमाई आपस में बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. पार्षदों का दावा है कि वीडियो पुराना और एडिट किया हुआ है. मामले की जांच के बीच एक मनोनीत पार्षद ने इस्तीफा दे दिया है.
शाहजहांपुर के महोलिया वीरान गांव में महिला से मिलने पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने कथित तौर पर पकड़ लिया. ग्रामीणों को दोनों पर महिला को अगवा करने का शक था. पुलिस ने मामले में संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है.
शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों के गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाने का करीब एक साल पुराना वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. वीडियो में पार्षदों के बीच निगम से होने वाली कथित आमदनी को बराबर बांटने की बात सुनाई दे रही है. बीजेपी ने नोटिस जारी किए हैं, जबकि सपा ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है.
शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों का हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पार्षद अवैध कमीशन की रकम आपस में बराबर बांटने की सौगंध लेते दिख रहे हैं, जिसे लेकर कांग्रेस ने जांच की मांग की है.
शाहजहांपुर नगर निगम के पार्षदों का गंगाजल हाथ में लेकर कथित अवैध कमीशन बांटने की कसम खाने का वीडियो वायरल है. कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जांच की मांग की है. नगर आयुक्त के मुताबिक वीडियो 2025 का पुराना है और मामले की जांच कराई जाएगी.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शराब के पाउच को लेकर हुए विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना तिलहर थाना क्षेत्र के गांव की है. यहां आरोपियों ने लाठी-डंडों और बांके से युवक पर अचानक हमला कर दिया. सिर में गहरी चोट लगने के बाद अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद गांव में तनाव फैल गया.
शहीद ठाकुर रोशन सिंह की जन्मभूमि नवादा गांव दशकों तक विकास से वंचित रही, खासकर बारिश के मौसम में खन्नौत नदी के कारण कटाव की समस्या बनी रही. लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खन्नौत नदी पर पक्का पुल बनवाया, जिससे गांव के लोगों को अस्पताल, स्कूल और बाजार तक पहुंचने में सुविधा मिली.
Rajpal Yadav Debt Crisis: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की शहजहांपुर स्थित दो संपत्तियों पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से नीलाम का नोटिस चिपकाया गया है और ये नीलामी 9 सितंबर को होने जा रही है.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 31 जुलाई को हुई गौतम नाम के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, यह आपसी रंजिश नहीं, बल्कि एक प्रेम प्रसंग से जुड़ी साजिश थी. मृतक और मुख्य आरोपी दोनों का एक ही युवती से प्रेम संबंध था. युवती के भाई ने कथित तौर पर मुख्य आरोपी को हत्या के लिए उकसाया, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पत्नी को प्रेमी से फोन पर बात करते देख पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
शाहजहांपुर में प्रेम प्रसंग से शुरू हुई दुश्मनी ने दो परिवारों को तबाह कर दिया. पहले पूर्व पति ने पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी, फिर बदला लेने के लिए प्रेमी के भाइयों ने महिला की जान ले ली और झूठा आरोप दूसरे पक्ष पर मढ़ दिया. अब कोर्ट ने पूरे घटनाक्रम की परतें खोलते हुए 6 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस कराने आई मरीज के परिजनों ने ट्रेनी नर्सों पर हमला कर दिया। आरोपियों पर नर्सों के साथ मारपीट, बदसलूकी और अपहरण के प्रयास के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक युवक ने किन्नर और उसके साथियों पर जबरन ऑपरेशन कराकर किन्नर बनाने और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है. वहीं, आरोपी किन्नर ने भी युवक पर चोरी का काउंटर केस दर्ज कराया है, जिसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक व्यक्ति की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी. जिसको लेकर बवाल मच गया था और कड़ी सुरक्षा में व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया था. वहीं अब उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है.
मां से बोला था, सेना वाला डॉक्टर बन गया हूं... लेकिन यह एक झूठ ऐसा निकला जिसने 21 वर्षीय आर्यन को पुलिस तक पहुंचा दिया. ब्रिगेडियर की वर्दी, गाड़ी पर सेना का झंडा, साथ में दो फर्जी कमांडो और रौबदार एंट्री. सब कुछ फिल्मी अंदाज में चल रहा था. शाहजहांपुर के शहीद संग्रहालय में बिछे एक जाल ने आखिरकार इस पूरे खेल से पर्दा उठा दिया और कहानी का अंत गिरफ्तारी के रूप में हुआ.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहे 21 वर्षीय युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ में उसने बताया कि NEET परीक्षा में असफल होने के बाद उसने अपनी दिल की मरीज मां से झूठ बोल दिया था कि उसका AFMC में चयन हो गया है. इसके बाद उसने फर्जी पहचान बनाकर सेना अधिकारी की तरह रहना शुरू कर दिया.
शाहजहांपुर कैंट इलाके में सेना ने एक फर्जी ब्रिगेडियर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास दो बाउंसर, एक ड्राइवर, कार, नकली आई कार्ड और नकली पिस्तौल बरामद हुई है. आरोपी का नाम आर्यन वर्मा बताया गया है. वह संवेदनशील सैन्य क्षेत्र में वर्दी पहनकर घूम रहा था. सेना और इंटेलिजेंस टीम उससे पूछताछ कर रही है.