शाहजहांपुर के शेखर अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया. पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ से मारपीट की गई. घटना का वीडियो सामने आया है. पुलिस वीडियो के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है.