उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक बेहद ही हैरान करने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां के पुवाया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नत्थापुर गाँव में मानवता और आस्था को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है. आरोप है कि गाँव के ही तीन युवकों ने शमशान घाट के भीतर न केवल शराब पार्टी की, बल्कि वहाँ जल रही एक मृतदेह की चिता पर मांस पकाने का भी प्रयास किया. इस घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली, पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया.